Doctor Verified

सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसकी साइंटिफिक वजह

सेहत के नजरिए से बरसात के मौसम में नॉनवेज खाना नुकसानदायक माना गया है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं सावन के दौरान नॉनवेज खाने की मनाही होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसकी साइंटिफिक वजह


Sawan me nonveg kyu nahi khana chahiye: सावन के दौरान कई काम करने की मनाही होती है। कई तरह के फल और सब्जियां अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में खानपान से लेकर साफ-सफाई रखने तक कई आदतें बदलनी जरूरी होती है। सावन के दौरान कई लोग व्रत भी करते हैं। भारतीय संस्कृति के मुताबिक सावन में कई चीजें खाने की मनाही होती है, जिनमें प्याज, लहसुन, अंडे और दही भी शामिल है। सावन में हेल्थ एक्सपर्ट्स नॉनवेज खाने के लिए भी मना करते हैं। कई लोग इसे भक्ति-भाव और पूजा-पाठ से जोड़कर देखते हैं। जबकि इसके पीछे साइंटिफिक रीजन भी होता है। सावन में नॉनवेज खाना क्यों नुकसानदायक होता है। इस बारे में समझने के लिए हमने उज्जैन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-07-17T105020.526

सवन के महीने में नॉनवेज खाने की मनाही क्यों होती है? Why We Should Avoid Non Veg In Sawan

एक्सपर्ट के मुताबिक बरसात के मौसम में नॉनवेज खाने का हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इन कारणों से सावन में नॉनवेज नहीं खाना चाहिए-

पाचन क्रिया धीमी होती है- Slow Digestion

बरसात के मौसम में वातावरण में उमस होती है। उमस होने के कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कुछ भी पचने में समय लगता है। इस कारण ही लोगों को कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या बरसात के मौसम में ज्यादा होती है। नॉनवेज जैसे कि मीट, फिश और अंडे भारी होते हैं और इन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। इसके कारण गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में घर पर रोज करें ये योगाभ्यास, इंफेक्शन से होगा बचाव और डाइजेशन रहेगा दुरुस्त

बैक्टीरिया और वायरस ग्रोथ जल्दी होना- Bacterial Growth

बरसात के मौसम उमस और नमी होती है। ऐसे में खाने में बैक्टीरियल ग्रोथ तेजी से होती है। इसके कारण शरीर में बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन जल्दी हो जाता है। इसके साथ ही, नॉन-वेज खाने में बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ ज्यादा तेजी से होती है। इस कारण नॉनवेज खाना जल्दी सड़ने या खराब होने लगता है और इससे फूड पॉइजनिंग का रिस्क भी हो सकता है। सब्जियां पचने में आसान होती हैं इसलिए बरसात के मौसम में ये नॉनवेज के मुकाबले ज्यादा सेफ होती हैं। इसलिए शाकाहारी खाना बरसात में मांसाहारी खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- इसे पीकर नहीं होगी बरसात में दाद खाज खुजली, जानें बनाने का तरीका और आयुर्वेदिक फायदे

इंफेक्शन का रिस्क ज्यादा होता है- Infection Risk

बरसात के मौसम के दौरान पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में नॉनवेज खाने से पेट में इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। इस कारण टाइफाइड या डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। इसलिए बरसात के मौसम में पानी को उबालकर पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

जानवर भी बीमार हो जाते हैं- Animal Diseases

बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े खाने से जानवर भी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर नॉनवेज का सेवन किया जाए, तो संक्रमण हमारे शरीर में भी फैल सकता है। बरसात के मौसम में मछलियों का प्रजनन का समय होता है। ऐसे में गर्भधारण की हुई मछलियां खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इस कारण हार्मोनल इशुज हो सकते हैं और बींमारियों का खतरा हो सकता है। इस कारण इंफेक्शन न सिर्फ पाचन बल्कि पूरे शरीर को नुकसान कर सकता है।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक सावन यानी बरसात के मौसम के दौरान नॉनवेज खाना नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मानसून में पाचन क्रिया पहले से धीमी होती है। ऐसे में भारी चीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया को नुकसान हो सकता है। ऐसे में खाना जल्दी खराब हो जाता है, खासकर नॉनवेज में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये त्वचा और कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सावन में मांसाहारी क्यों नहीं खाना चाहिए?

    सावन में पाचन क्रिया धीमी होती है और नॉनवेज को पचने में समय लगता है। ऐसे में मांस का सेवन करने सेप पेट खराब हो सकता है और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, इस मौसम में जानवर भी जल्दी बीमार हो जाते हैं। बरसात में नॉनवेज खाने से इंफेक्शन फैल सकता है। 
  • सावन महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

    सावन के महीने में तला-भूना, मसालेदार खाना कम खाना चाहिए। ऐसे में नॉनवेज नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसके कारण पेट खराब हो सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। 
  • सावन में नॉनवेज नहीं खाने का वैज्ञानिक कारण क्या है?

    सावन में नॉनवेज इसलिए नहीं खाना चाहिए, क्योंकि उमस होने पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में पेट खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में नॉनवेज खाना जल्दी खराब हो जाता है, क्योंकि इनमें बैक्टीरियल ग्रोथ जल्दी होती है। 

 

 

 

Read Next

थकान का कारण थाली में छुपा प्रोटीन गैप तो नहीं? जानें कैसे करें पहचान और पूर्ति‍

Disclaimer

TAGS