Can Ragi Cause Gas in Stomach: दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में बाजरा, मक्का और रागी जैसे मिलेट बड़ी मात्रा में खाए जाते हैं। विशेषकर सर्दियों के मौसम में रागी का सेवन हर उम्र के लोगों करते हैं। रागी जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर (Health Benefits of Ragi) पाया जाता है। यह सभी पोषक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
लेकिन कुछ लोगों को रागी का सेवन करने पर गैस और पेट में दर्द की शिकायत करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रागी मोटा अनाज होने के कारण पचाने (Can Ragi Cause Gas in Stomach) में भारी होता है। यही कारण है रागी खाने के बाद पेट में दर्द और गैस बनती है। आइए इस लेख में, मेट्रो अस्पताल के सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल खुराना (Dr. Vishal Khurana, Senior Gastroenterologist, Metro Hospital) से जानते हैं, क्या वाकई रागी खाने से ज्यादा गैस बनती है?
इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित
क्या रागी खाने से ज्यादा गैस बनती है? - Can Ragi Cause Gas in Stomach in hindi
डॉ. विशाल खुराना के अनुसार, रागी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा मात्रा में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट में भारीपन, गैस बनना और अपच हो सकती हैं। साथ ही, रागी में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। रागी का सेवन करने के बाद यह पेट में जाने के बाद धीरे-धीरे पचते हैं। इससे आंतों में गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। विशेष रूप से वे लोग जिन्हें पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें रागी के बनें पकवानों का सेवन करने के बाद गैस की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि वह रागी को फर्मेंट करके खाएंगे, तो उन्हें गैस की समस्या नहीं होगी। लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। रागी को फर्मेंट करके खाने से पेट में गैस की संभावना और भी ज्यादा हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या हार्ट के मरीजों को नट्स और सीड्स का सेवन करना चाहिए? डॉ. बिमल छाजेड़ से जानें इसके बारे में
टॉप स्टोरीज़
रागी खाने के बाद गैस की समस्या से कैसे बचें?- How to avoid gas problem after eating Ragi?
डॉ. विशाल खुराना ने हमारे साथ खास बातचीत में यह भी बताया कि रागी खाने के बाद गैस की समस्या से कैसे बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इसे भी पढ़ेंः गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 6 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा- तुरंत बना लें दूरी
1.धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं
अगर आपने पहली बार रागी का सेवन करने जा रहे हैं, तो इसकी मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाने की कोशिश करें। शुरुआती तौर पर रागी से बनी 1 या 2 रोटी ही खाएं। इससे आपका पाचन तंत्र उसे बेहतर तरीके से अपना सकेगा और बाद में जब आपको रागी की 1 या 2 रोटी पचाने में परेशानी नहीं आ रही है, तो इसकी मात्रा को 3 से 4 करें।
2. हींग मिलाकर खाएं
रागी की रोटी, इडली और डोसा बनाते समय, उसमें हींग जरूर मिलाएं। हींग और रागी को मिलाकर खाने से पाचन क्रिया तेजी से काम करती है और गैस की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ेंः रागी के इस्तेमाल से बाल बनेंगे खूबसूरत और घने, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
3. रात को खाने से बचें
रागी और विभिन्न प्रकार के मिलेट का सेवन दिन के समय ही करें। आप रागी को लंच या सुबह ब्रेकफास्ट के तौर पर ले सकते हैं। रात में रागी खाने से बचें। दरअसल, रात के समय पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ेंः यमुना के झाग को साबुन समझ लोग धोने लगे बाल और चेहरा, जानें कहां से आता है ये झाग और कितना नुकसानदायक है
निष्कर्ष
रागी एक पौष्टिक अनाज है। हालांकि कुछ लोगों को इसका सेवन करने के बाद पेट में गैस समेत कई पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। रागी का सेवन करने के बाद आपको पाचन संबंधी परेशानियां लगाकर बनीं रहती है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें।