Doctor Verified

पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना क्यों फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

कद्दू के बीज महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीरियड्स में इनका सेवन करना क्यों फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना क्यों फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से


Eating Pumpkin Seeds In Periods: कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स के साथ आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं। महिलाओं के लिए इनका सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए कद्दू के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। ये पीरियड्स साइकिल को रेगुलर करने और ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं में कद्दू के बीज खाना फायदेमंद माना गया है। आइए इस लेख में विस्तार से समझें पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना क्यों फायदेमंद होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से।

01 - 2024-12-04T102437.882

पीरियड्स के दौरान कद्दू के बीज खाने के फायदे- Pumpkin Seeds Benefits in Periods

क्रैम्प्स कम होते हैं- Reduce Cramp

कई लड़कियों को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स होते हैं। ऐसे में कद्दू के बीज खाने से क्रैम्प्स कम होते हैं। इनमें मैग्नीशियम होता है जो यूट्रिन की मसल्स को रिलैक्स करता है। मैग्नीशियम बॉडी इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। इससे पीरियड्स क्रैम्प्स कम होते हैं।

ब्लड फ्लो मेंटेन रहता है- Blood Flow

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने से शरीर में खून की कमी आ सकती है। कद्दू के बीजों में आयरन होता है जो खून की कमी दूर कर सकता है। आयरन बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाता है और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को ऑक्सीजन सप्लाई करने में मदद करता है। इसे अगर विटामिन सी युक्त फल के साथ खाया जाता है, तो यह बॉडी में आयरन सोखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

सूजन कम होती है- Reduce Inflammation

पीरियड्स के दौरान इंफ्लेमेशन भी हो जाती है। ऐसे में कद्दू के बीज इंफ्लेमेशन भी कम करते हैं। कद्दू के बीजों में जिंक होता है जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करता है। हार्मोनल ब्रेकआउट की समस्या में भी जिंक फायदेमंद होता है।

मूड और नींद बेहतर होते हैं- Boost Sleep and Mood

पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स होना आम बात है। इस दौरान कद्दू के बीज खाने से मूड और स्लीप साइकिल बेहतर होती हैं। इसमें सेरोटोनिन होता है जो मूड, स्लीप और स्ट्रेस लेवल मेंटेन रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ खाएं कद्दू के बीज, जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम 

ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है- Control Bloating

कद्दू के बीजों के सेवन से ब्लोटिंग भी कम होती है, जो पीरियड्स से जुड़ी एक बड़ी समस्या है। पोटेशियम बॉडी में सोडियम लेवल मैनेज करने में मदद करता है और इससे वाटर रिटेंशन कम होता है। इससे मसल्स में खिंचाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है। पोटेशियम लेवल कम होने से मसल्स क्रैम्प्स और ब्लोटिंग कम होती है।

आयरन लेवल बढ़ता है- Boost Iron Level

पीरियड्स में ब्लीडिंग होने से कई लड़कियों में आयरन लेवल कम हो जाता है। वहीं कुछ लड़कियों में आयरन लेवल कम रहता ही है। लेकिन इससे शरीर में खून की ज्यादा कमी हो सकती है और कमजोरी आ सकती है। कद्दू के बीजों में कॉपर होता है, जो रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने और आयरन के इस्तेमाल में मदद करता है। इससे बॉडी में आयरन लेवल भी बढ़ता है।

लेख में हमने जाना कि पीरियड्स के दौरान कद्दू के बीज खाना क्यों फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

सोयाबीन तेल लंबे समय तक इस्तेमाल करने के हो सकते हैं कई नुकसान, डॉक्टर से जानें 3 दुष्प्रभाव

Disclaimer