Whole Grains To Control Diabetes And Cholesterol: आज के समय में डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कई लोगों का बढ़ा रहता है। लोग इसे कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है। लेकिन कई बार कई दवाइयों को लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ डाइट में इन मोटे अनाजों को भी शामिल किया जा सकता है। ये अनाज हेल्दी होने के साथ डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करेंगे। ये अनाज फाइबर से भरपूर होते है। ऐसे में ये डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल करते है और दिल को हेल्दी रखते है। इन अनाज को खाने के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से ये दोनों बीमारी को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कौन से अनाज खाने चाहिए।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
काला चना
पोषक तत्वों से भरपूर काला चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कॉपर आदि पाए जाते है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। इसकी सब्जी बनाकार या उबाल कर खाया जा सकता है।
बाजरा
बाजरा शरीर को स्वस्थ रखने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। बाजरा के आटे को गेंहू के आटे के साथ मिक्क करके रोटियां बना कर खाई जा सकती है। ये शरीर में खून की कमी को भी आसानी से दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से लगाएं टमाटर
राई
राई के सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। इसको खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।
जौ
जौ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। डायबिटीज के मरीज और जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ होता है। अगर वह जौ का सेवन करते है, तो ये दोनों चीजों को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये बीटा-ग्लूकेन से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इन साबुत अनाजों को खाया जा सकता है। हालांकि, सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version