Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sharad Malhotra , Senior Consultant & Director – Gastroenterology, Hepatology & Therapeutic Endoscopy

क्या पेट का एसिड गले में आने (एसिड रिफ्लक्स) का कारण तनाव हो सकता है? बता रहे हैं पेट के डॉक्टर

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी तरह के तनाव से जूझ रहा है, लगातार तनाव एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकता है। स्ट्रेस डाइजेशन प्रोसेस को प्रभावित करता है, जिससे सीने में जलन, खट्टी डकार की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव यानी स्ट्रेस लगभग हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। काम का दबाव, आर्थिक चिंता, पारिवारिक जिम्मेदारियां और नींद की कमी का असर सिर्फ मेंटल हेल्थ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी गहरा असर डाल सकता है। यही कारण है कि कई लोगों में तनाव के दौरान एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के लक्षण ज्यादा बढ़ जाते हैं। आकाश हेल्थकेयर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं थेराप्यूटिक एंडोस्कोपी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर, डॉ. शरद मल्होत्रा बताते हैं कि तनाव सीधे तौर पर एसिड नहीं बनाता, लेकिन यह एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकता है और मरीज की परेशानी को ज्यादा गंभीर बना सकता है।

क्या तनाव से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है?

डॉ. शरद मल्होत्रा के अनुसार, ''तनाव के समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करते हैं। तनाव के कारण पेट खाली होने की प्रोसेस धीमी हो सकती है और व्यक्ति को एसिड रिफ्लक्स के लक्षण ज्यादा महसूस हो सकते हैं। कई बार तनाव की वजह से व्यक्ति दर्द और जलन जैसी समस्याओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव भी हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से जीईआरडी है, उनमें तनाव के दौरान सीने में जलन और खट्टी डकार की शिकायत बढ़ सकती है।''

  • डॉ. शरद मल्होत्रा बताते हैं कि तनाव में रहने वाले लोग अक्सर अनियमित समय पर भोजन करते हैं, जल्दी-जल्दी खाते हैं या जंक फूड, चाय, कॉफी और मसालेदार चीजों का ज्यादा सेवन करने लगते हैं।
  • कुछ लोग धूम्रपान या शराब का सेवन भी बढ़ा देते हैं। ये सभी आदतें एसिड रिफ्लक्स के जोखिम को बढ़ाने का काम करती हैं।
  • इसके अलावा तनाव की वजह से नींद भी प्रभावित होती है, जिससे रात में एसिड रिफ्लक्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
Study
 
Can Stress Trigger Acid Reflux

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉ. शरद मल्होत्रा बताते हैं कि यदि आपको बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में जलन, खाना या खट्टा पानी मुंह तक आना, निगलने में परेशानी या लगातार खांसी जैसी शिकायत रहती है, तो इसे सामान्य एसिडिटी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि ये लक्षण सप्ताह में दो या उससे ज्यादा बार दिखाई दें, तो यह जीईआरडी का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जांच कराना जरूरी है।

एसिड रिफ्लक्स से बचने के उपाय

डॉ. शरद मल्होत्रा सलाह देते हैं कि एसिड रिफ्लक्स कंट्रोल करने के लिए केवल दवा ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में सुधार भी जरूरी है।

  • रोजाना समय पर भोजन करें, रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं और बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन सीमित करें।
  • तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज और नियमित फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं।
  • साथ ही पर्याप्त नींद लें और धूम्रपान व शराब से दूरी बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: तला-भुना खाते ही होने लगता है पेट में दर्द? डॉक्टर से जानें कारण

Can Stress Trigger Acid Reflux

डॉक्टर की सलाह

यदि सीने में जलन लगातार बनी रहे, निगलने में कठिनाई हो, बिना कारण वजन कम होने लगे, उल्टी में खून आए या काला मल आने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये लक्षण किसी गंभीर डाइजेशन संबंधी समस्या का संकेत हो सकते हैं, जिनकी समय पर जांच और इलाज जरूरी है।

निष्कर्ष

तनाव सीधे तौर पर एसिड रिफ्लक्स का कारण नहीं बनता, लेकिन यह GERD के लक्षणों को ज्यादा गंभीर बना सकता है। तनाव के साथ खराब खानपान, अनियमित डेली रूटीन और नींद की कमी मिलकर समस्या को और बढ़ा देते हैं। यदि सीने में जलन या खट्टी डकार की शिकायत बार-बार हो रही है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। सही समय पर डॉक्टर की सलाह लें, तनाव को कंट्रोल करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर एसिड रिफ्लक्स की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या जीईआरडी का इलाज योग से किया जा सकता है?

    योग, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं, जिससे कुछ लोगों में GERD के लक्षणों में भी सुधार हो सकता है लेकिन यह इसका पूरा इलाज नहीं है।
  • क्या खाली पेट रहने से एसिड रिफ्लक्स बढ़ सकता है?

    लंबे समय तक खाली पेट रहने से कुछ लोगों में एसिडिटी और रिफ्लक्स की परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए समय पर भोजन करना बेहतर माना जाता है।
  • क्या एसिड रिफ्लक्स ट्रिगर पैनिक अटैक कर सकता है?

    एसिड रिफ्लक्स की समस्या अगर ज्यादा हो तो व्यक्ति को सीने में जलन, घबराहट जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

Read Next

अक्सर रहता है पेट खराब? डॉक्‍टर से जानें 10 कारण, जिनसे बिगड़ता है डाइजेशन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 27, 2026 18:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sharad Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content