Doctor Verified

ट्रेवलिंग के कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखेगा अष्ट चूर्णम, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि

क्या आपको भी ट्रेवलिंग के दौरान पाचन से जुड़ी समस्या हो जाती है? ऐसे में आप अष्ट चूर्णम खा सकते हैं। जानें इसे कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ट्रेवलिंग के कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखेगा अष्ट चूर्णम, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि


Ashta Choornam Benefits: ट्रेवलिंग के दौरान हमारा चलना-फिरना कम होता है। ऐसे में खाना ठीक से पच नहीं पाता और हमें पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। वहीं ट्रेवलिंग के दौरान लोग जंक और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना पसंद करते हैं। लगातार खाते रहने और ठीक से न पचने के कारण हमें परेशानी होने लगती है। इसके कारण कब्ज, एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो जाती हैं। एसिडिटी के कारण कई लोगों को सीने और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। कई बार यह उल्टी और मतली का कारण भी बनने लगता है। इस सभी समस्याओं का आसान समाधान होता है अष्ट चूर्णम। अगर आप ट्रेवलिंग पर जा रहे हैं, तो इसे बनाकर अपने साथ पैक जरूर करें। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्या से तुरंत राहत मिलती है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें पाचन क्रिया को तेज करने और खाना पचाने में मदद करती हैं। अष्ट चूर्णम के फायदे और बनाने की विधि बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर रेखा राधामनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

inside-ashta-chhorna-benefits

अष्ट चूर्णम बनाने की विधि- Recipe of Ashta Choornam

सामग्री

  • सौंठ
  • अजवाइन
  • काला जीरा
  • सादा जीरा
  • काली मिर्च
  • पीपली
  • काला नमक
  • हींग

चूर्ण बनाने और इस्तेमाल का तरीका

इन सभी चीजों को एक-एक चम्मच के करीब बराबर मात्रा में लेकर सूखा भून लेंगे। ध्यान रखें कि आपको इन चीजों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है। इतना भूनें की ये मसाले जल न जाएं। इसके बाद इन्हें हल्का ठंड़ा करके मिक्सी में पीस लें। छानकर इसे किसी कंटेनर में भरकर रख लें। जब भी आप कहीं भी जाए, इस चूर्ण को अपने साथ लेकर जाएं। घर पर भी पाचन खराब होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप गर्म पानी या छाछ दोनों के साथ खा सकते हैं। सेवन के लिए एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ खाएं। इसे आप छाछ या चावल में मिलाकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अष्ट चूर्णम क्या है? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के 5 फायदे और तरीका

अष्ट चूर्णम के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Eating Ashta Choorna

पाचन क्रिया को तेज करता है

पाचन तंत्र के लिए अष्ट चूर्णम रामबाण की तरह काम करता है। यह पेट में बनने वाले एसिड को कंट्रोल करता है जिससे गैस नहीं बनती है। इस चूर्णम में हींग, अजवाइन और काले नमक जैसे मसाले इस्तेमाल हुए हैं। ये मसाले खाना पचाने और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसलिए पाचन खराब होने पर इसे खाना फायदेमंद होता है।

भूख बढ़ाता है

क्या आपको भी भूख नहीं लगती है या हमेशा भारीपन महसूस होता है? ऐसे में आप इस चूर्णम का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और खाना ठीक से पचता है। खाना ठीक से पचने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और बॉडी में सभी प्रोसेस नॉर्मल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या सत्तू पीने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं? एक्सपर्ट से जानें 

डायरिया में असरदार

डायरिया में अष्ट चूर्णम खाना बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डायरियल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से डायरिया के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया शरीर से बाहर आ जाते हैं। इसके सेवन से आंते भी साफ होती हैं और शरीर में जमे टॉक्सिन्स भी बाहर आने लगते हैं।

इस तरह से आप अष्ट चूर्णम बनाकर अपने साथ रख सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rekha Radhamony, 4th Gen Ayurveda Doctor (BAMS) (@doctorrekha)

Read Next

बालों का झड़ना और टूटना कम करने के लिए गुड़हल के फूल में मिलाएं ये 4 चीजें, पाएं बेहतरीन रिजल्ट

Disclaimer