पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के नाम पर कई आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स और प्रोडक्ट्स लेने की बात कही जाती है। इसमें अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। आमतौर पर इन्हें पुरुषों से जुड़ी कमजोरी, कम लिबिडो और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सवाल यह है कि इन तीनों में से सबसे बेहतर कौन-सा है, तो इसका जवाब पाने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।
Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि इसका जवाब सीधे तौर पर हां या न में नहीं दिया जा सकता, क्योंकि तीनों का इस्तेमाल पारम्परिक रूप से अलग-अलग कारणों की वजह से होता है। इन तीनों में से किसी भी एक को देने से पहले यह चेक किया जाता है कि पुरुषों की समस्या किस तरह की है, ताकि सही सप्लीमेंट चुनने में मदद मिल सके।
हर्ब्स |
फायदे |
डॉक्टर की सलाह |
अश्वगंधा |
कामेच्छा में वृद्धि |
तनाव |
शिलाजीत |
शारीरिक कमजोरी और थकान दूर करना |
हार्मोनल समस्या और थकान में उपयोगी |
सफेद मूसली |
वीर्य की मात्रा बढ़ना |
शारीरिक ताकत |
पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदे
Dr. Chetan Sharma ने कहा, “अश्वगंधा का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से किया जाता रहा है। अगर पुरुषों को सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी परेशानी के साथ स्ट्रेस, थकान या नींद की कमी हो, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अश्वगंधा की सलाह दे सकते हैं। इसके साथ पुरुषों को लाइफस्टाइल में बदलाव भी करने चाहिए, ताकि तनाव और नींद की कमी को मैनेज किया जा सके।”
Health Science Report में प्रकाशित स्टडी में 50 ऐसे पुरुषों को शामिल किया गया, जिनमें कम सेक्शुअल डिजायर थी। उन्हें रोजाना 8 हफ्तों के लिए 300 mg अश्वगंधा कैप्सूल दिन में दो बार दिया गया। 8 हफ्तों के बाद जब मरीजों को चेक किया गया, तो उनमें काफी बढ़ोतरी देखी गई। टेस्टोस्टेरोन में भी वृद्धि दर्ज हुई। इस स्टडी से पता चलता है कि अश्वगंधा की जड़ का अर्क पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ को सुधारने में मदद करती है।
पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे
Dr. Chetan Sharma का कहना है, “शिलाजीत को आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण रसायन माना जाता है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल कमजोरी, एनर्जी, पुरुषों की हेल्थ और मर्दाना ताकत से जुड़ी बीमारियों के लिए किया जाता है। जिन पुरुषों को थकान या हार्मोन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद शुद्ध शिलाजीत लेना चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि बाजार में मिलने वाले शिलाजीत की विश्वसनीयता जरूर चेक करनी चाहिए।”
First International Journal of Andrology के अनुसार, जिन पुरुषों को शिलाजीत दिया गया, उनमें टोटल टेस्टोस्टेरोन और फ्री टेस्टोस्टेरोन में काफी बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) पूरी तरह से कंट्रोल और स्थिर बना रहता। वहीं फॉलिकल-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (FSH) में सुधार देखा गया है। इसके साथ ही DHEAS के स्तर में लगातार वृद्धि देखी गई। 
यह भी पढ़ें- Male Fertility: स्पर्म काउंट और क्वालिटी सुधारने में कितनी कारगर है अश्वगंधा और सफेद मूसली ? जानें आयुर्वेदाचार्य से
पुरुषों के लिए सफेद मूसली के फायदे
Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “सफेद मूसली का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर ताकत, कमजोरी और पुरुषों के रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ा होता है, लेकिन इसे किसी मेडिकल इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए। आमतौर पर पुरुषों की ताकत बढ़ाने के लिए सफेद मूसली लेने की सलाह दी जा सकती है।”
An International Quarterly Journal of Research in Ayurveda में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, 20 से 40 साल के लोगों को 12 हफ्ते तक रोजाना दो खुराक में 500 mg सफेद मूसली दी गई। 12 हफ्ते बाद चेक करने पर वीर्य (सीमन) में बढ़ोतरी, स्पर्म काउंट में बड़ा सुधार देखा गया। सामान्य शुक्राणुओं के आकार में वृद्धि देखी गई।
अश्वगंधा, शिलाजीत या सफेद मूसली में से क्या बेहतर है?
Dr. Chetan Sharma कहते हैं कि पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ और ताकत के लिए किसी एक नहीं चुना जा सकता है। यह मरीज की कंडीशन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। इसलिए किसी एक को बेस्ट सप्लीमेंट कहना सही नहीं होगा।
- अश्वगंधा - स्ट्रेस, थकान और खराब नींद के साथ सेक्शुअल हेल्थ की परेशानी हो, तो अश्वगंधा लिया जा सकता है।
- शिलाजीत - जीवन शक्ति या टेस्टोस्टेरोन की समस्या होने पर शिलाजीत लेने की सलाह दी जा सकती है।
- सफेद मूसली - सीमन या स्पर्म की समस्या होने पर सफेद मूसली की सलाह दी जा सकती है।
क्या अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली को एक साथ लिया जा सकता है?
Dr. Chetan Sharma कहते हैं, “सोशल मीडिया या विभिन्न विज्ञापनों में दावा किया जाता है कि सभी को एक साथ लेने से सेक्शुअल पावर कई गुना बढ़ जाएगी, लेकिन ऐसा कहीं प्रमाणित नहीं है कि इन तीनों को एक साथ लेने से बेहतर परिणाम मिलेगे। अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली को एक साथ लेने से यह समझना मुश्किल हो जाता है कि साइड इफैक्ट्स किससे हो रही है। किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही डोज और सही समय पर लिया जा सके।”
यह भी पढ़ें- अश्वगंधा vs शिलाजीत: स्टैमिना और स्ट्रेस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर
निष्कर्ष
Dr. Chetan Sharma लोगों को सलाह देते हैं कि अगर किसी पुरुष को बार-बार इरेक्शन बनाए रखने में दिक्कत हो रही हो, तो सप्लीमेंट्स पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, अश्वगंधा, सफेद मूसली या शिलाजीत के साथ पुरुषों को अपने लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए। सेक्शुअल हेल्थ सिर्फ सप्लीमेंट से ठीक नहीं होती, बल्कि अच्छी नींद, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी, हेल्दी वजन, बैलेंस्ड डाइट को अपनाकर और स्मोकिंग व शराब से दूरी बनाकर भी बेहतर की जा सकती है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या शिलाजीत, सफेद मुसली और अश्वगंधा का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट्स या नुकसान भी हो सकते हैं?
बिना सलाह अत्यधिक खुराक लेने पर पेट में जलन, उल्टी, दस्त, नींद न आना या बीपी बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।क्या इन आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स को खाली पेट लेना चाहिए या दूध के साथ रात में?
इन्हें गुनगुने दूध के साथ रात को सोने से पहले या नाश्ते के १ घंटे बाद लेना सबसे असरदार माना जाता है। खाली पेट लेने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में गर्मी महसूस हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 31, 2026 18:33 IST
Modified By : Aneesh Rawat Aug 31, 2026 18:33 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Chetan Sharma