Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने के फायदे

अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-  

Shilajit Ashwagandha White Musli Benefits: आयुर्वेद में शिलाजीत, अश्वगंधा और सफेद मूसली का काफी विशेष महत्व है। यह तीनों एक शक्तिशाली जड़ी-बूटियां हैं, जिसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इन तीनों का एक साथ सेवन करने से यौन शक्ति, मांसपेशियों की मजबूती, मानसिक शक्ति और स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा दिया जा सकता है। आयुर्वेद में इन जड़ी-बूटियों का सेवन गर्म पानी या फिर गर्म दूध के साथ करने की सलाह दी जाती है। इससे आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 

शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मूसली के फायदे

शिलाजीत, अश्वगंधा और सफेद मूसली का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इससे स्वास्थ्य को अन्य कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

मांसपेशियों को दे मजबूती

शिलाजीत, अश्वगंधा और सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण आपकी मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप एक माह लगातर इन तीनों मिश्रण का सेवन करते हैं तो इससे शारीरिक शक्ति को बेहतर ढंग से मजबूत किया जा सकता है। इस मिश्रण के सेवन से आपकी शक्ति में दोगुना बढ़ोतरी की जा सकीत है। 

इसे भी पढ़ें - स्पर्म काउंट बढ़ा सकती है सफेद मूसली, इन 5 तरीकों से करें सेवन

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

शिलाजीत, अश्वगंधा और सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह बेहतर इंसुलिन कोशिकाओं में संवेदनशीलता का समर्थन करता है। खासतौर पर अश्वगंधा पाउडर बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने में असरदार है। इसकी मदद से आप टाइप 2 डायबिटीज के जोखिमों को कम कर सकते हैं। 

मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा

शिलाजीत, अश्वगंधा और सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने से स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। यह डिप्रेशन को कम करता है। साथ ही आपकी दिमागी कार्यप्रणाली और ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। इन तीनों जड़ी-बूटियों का एक साथ सेवन करने से स्ट्रेस लेवल को घटा सकते हैं। 

कैंसर-रोधी गुणों से भरपूर

आयुर्वेदिक अध्ययनों के अनुसार, अश्वगंधा में एपोप्टोसिस को बढ़ाने की क्षमता होती है, जिससे कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददद मिल सकती है। इसका सेवन अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो इससे कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। 

सूजन करे कम

अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। यह शरीर के अंदर प्रतिरक्षा कोशिकाओं के साथ काम करता है जो स्वास्थ्य रखरखाव के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में प्रभावी माना जा सकता है। 

अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को कम कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। वहीं, आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें। 

Read Next

अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और गोखरू साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2022 15:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content