White musli for sperm count : आयुर्वेद में सफेद मूसली का काफी महत्व होता है। इसके सेवन से शारीरिक क्षमता बेहतर होती है। आयुर्वेद में कई समस्याओं जैसे- गठिया, डायबिटीज, यूरिन इंफेक्शन जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, पुरुषों के लिए सफेद मूसली रामबाण साबित हो सकता है। यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी की जा सकती है।
रिसर्च में बताया गया है कि सफेद मूसली के सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा यह स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता को बेहतर कर सकता है। स्मर्प काउंट बढ़ाने के लिए आप सफेद मूसली का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
स्पर्म काउंट बढ़ाने के सफेद मूसली का कैसे करें सेवन?
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए सफेद मूसली का कई तरह से सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
1. दूध के साथ सफेद मूसली
सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए या फिर स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए 1 गिलास गर्म दूध लें इसमें 1 चम्मच सफेद मूसली को मिक्स करके इसका सेवन करें। दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह यौग शक्ति को भी बेहतर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - तेजी से वजन बढ़ाता है अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण, जानें कैसे करें सेवन
2. गर्म पानी के साथ
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए गर्म पानी के साथ सफेद मूसली का कैप्सूल लें। इससे काफी फायदा हो सकता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी को दूर करने के साथ-साथ स्पर्म की गतिशीलता और गुणवत्ता को बेहतर करने में आपकी मदद करता है।
3. शहद के साथ सफेद मूसली
स्पर्म की क्वालिटी और संख्या को बढ़ाने के लिए शहद के साथ सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच सफेद मूसली लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके सुबह-शाम इसका सेवन करें। इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार हो सकता है।
4. मिश्री और सफेद मूसली
सफेद मूसली और मिश्री का मिश्रण स्पर्म काउंट को बेहतर कर सकता है। यह मिश्रण शीघ्रपतन की परेशानी से भी राहत दिलाने में आपकी मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए सफेद मूसली और मिश्री को बराबर मात्रा में मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को गर्म दूध के साथ दिन में दो बार लें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
5. सफेद मूसली और अश्वगंधा
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए सफेद मूसली और अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इसे गर्म पानी या फिर गुनगुने दूध के साथ लें। इससे स्पर्म काउंट बढ़ सकता है।
सफेद मूसली पुरुषों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इससे स्पर्म काउंट और गतिशीतला को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार सफेद मूसली का सेवन करने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version