Fri Sep 11, 2026 | 11:12 PM IST

Expert

तेजी से वजन बढ़ाता है अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण, जानें कैसे करें सेवन

Ashwagandha Shatavari Safed Musli Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण बहुत फायदेमंद है, जानें सेवन का सही तरीका।

Ashwagandha Shatavari Safed Musli For Weight Gain: सेहत के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली तीनों ही जड़ी-बूटियां बहुत लाभकारी होती हैं, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि ये तेजी से वजन बढ़ाने में भी बहुत लाभकारी हैं। जब आप इन तीनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इस कॉम्बिनेशन से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। सिर्फ इतनी ही नहीं, इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। बस आपको सही तरीके से इनका सेवन सेवन करना है। अब सवाल यह उठता है कि वजन बढ़ाने के लिए आप अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन कैसे कर सकते हैं? इस पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के मिश्रण के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Ashwagandha Shatavari Safed Musli For Weight Gain

वजन बढ़ाने में अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली कैसे फायदेमंद है- How ashwagandha shatavari safed musli help in weight gain

  • डायटीशियन गरिमा की मानें तो यह सीधे तौर पर वजन नहीं बढ़ाते हैं, लेकिन इसे अपने वेट गेन रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको कई तरह से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण विटामिन, मिनरल्स और कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी हैं। यह आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • जब आप वर्काउट करते हैं, तो इससे प्रदर्शन बेहतर होता है, साथ ही इससे वर्काउट के बाद मांसपेशियों के तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। आपको नींद अच्छी आती है और मांसपेशियों की रिकवरी बेहतर होती है। नींद की दौरान आपकी बड़ी मांसपेशियों काम करती हैं और उनका विकास होता है। इस दौरान आपका वजन बढ़ता है। इसके अलावा यह फैट को कम करने में भी मदद करता है और ताकत को बढ़ाता है।
  • अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण का नियमित सेवन करने से आपकी भूख बढ़ती है। साथ ही आपका पाचन भी मजबूत होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार होता है। जिससे आपका भोजन वेस्ट होने के बजाए शरीर को पूरा लाभ पहुंचाता है। इस तरह आप जल्दी-जल्दी खाते हैं, और भोजन भी साथ-साथ पचता रहता है। जिससे स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढें: खजूर के साथ चने खाने से बढ़ेगा तेजी से वजन, इस तरह करें सेवन

वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन कैसे करें- How To Take Ashwagandha Shatavari Safed Musli For Weight Gain

वजन बढ़ाने के लिए आपको तीनों सामग्रियों को बराबर-बराबर मात्रा में लेना है। आपको कितनी मात्रा में इनका सेवन करना है, यह डॉक्टर से परामर्श के अनुसार करें। आप इसके लिए इनके पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसे दूध या पानी में उबालें और इस मिश्रण को पी लें। वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट इनका सेवन अधिक लाभकारी माना जाता है। 

इसे भी पढें: नैचुरली स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं ये 8 बीज, पुरुष जरूर करें सेवन

आप तीनों ही सामग्रियों को पानी में उबालकर, छानकर इसे पानी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप इनका चूर्ण दूध, गर्म पानी के साथ में ले सकते हैं। दूध के साथ अगर आप पाउडर ले रहे हैं तो रात का समय सबसे अच्छा है। गर्म पानी या उबालकर सेवन करने के लिए सुबह का समय बेस्ट है।

नोट: डॉक्टर की सलाह के बिना आपको किसी भी सप्लीमेंट को डाइट में हिस्सा बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

खजूर के साथ चने खाने से बढ़ेगा तेजी से वजन, इस तरह करें सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2022 17:40 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content