Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

कमजोरी के कारण रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें सफेद मूसली, मिलेगा आराम

कई लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होती रहती है। इससे राहत के लिए डाइट में सफेद मूसली को लिया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें।

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, अधिक स्ट्रेस में रहने और खानपान पर ध्यान न देने जैसे कई कारणों से ज्यादातर लोग थकान और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। यह समस्या हर समय बनी रहती है और कई बार तो भरपूर आराम करने के बाद भी थकान रहती है। ऐसे में बैलेंस डाइट के साथ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी शरीर को पोषण देने के लिए मददगार हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है सफेद मूसली, जिसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें इससे जुड़े फायदों के बारे में।

कमजोरी में सफेद मूसली खाने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक सफेद मूसली में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के कार्यों को बेहतर करने और कमजोरी की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है।

शरीर को एनर्जी दे

सफेद मूसली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: काली मूसली या सफेद मूसली: जानें स्वास्थ्य के लिए क्या है ज्यादा बेहतर

शरीर के कार्यों को बेहतर करे

सफेद मूसली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के कार्यों को बेहतर करने, स्टैमिना बेहतर करने और शरीर को एनर्जेटिक महसूस करने में मदद मिलती है।

मांसपेशियों को रिकवरी में फायदेमंद

सफेद मूसली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को रिकवरी करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

benefits of safed musli to combat physical weakness 01 (6)

पोषण की कमी को दूर करे

कमजोरी को दूर करने के लिए अक्सर लोगों को पोषण से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं, सफेद मूसली में भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में कुछ हद तक पोषण की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

स्ट्रेस कम करे

लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने पर लोगों के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में सफेद मूसली का सेवन करना फायदेमंद होता है। सफेद मूसली में अच्छी मात्रा में एडाप्टोजेनिक के गुण होते हैं, जिससे कोर्टिसोल के स्तर और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

हार्मोन्स को बैलेंस करे

कई बार शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण भी व्यक्ति को शरीर में थकान और कमजोरी की समस्याओं का ऐसे में सफेद मूसली का सेवन करने से शरीर में कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: सफेद मूसली से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या में होता है सुधार, जानें सेवन का सही तरीका

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सफेद मूसली में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

सफेद मूसली का सेवन कब और कैसे करें?

सफेद मूसली के पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर सकते हैं। इसको चूर्ण या हेल्थ सप्लीमेंट के रूप में भी लिया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, डॉक्टर की सलाह के साथ ही। बता दें, सफेद मूसली का सेवन करने की सलाह डॉक्टर उम्र और जरूरत के अनुसार देते हैं।

सफेद मूसली लेते समय कुछ बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सफेद मूसली का सेवन सही मात्रा में करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके साथ बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें। सिर्फ सफेद मूसली से कमजोरी दूर नहीं होती है। ध्यान रहे, अगर लंबे समय तक कमजोरी बनी रहती है, जो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, दवाइयों का सेवन करने या किसी मेडिकल कंडीशन में सफेद मूसली का सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर सफेद मूसली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से हार्मोन्स को बैलेंस करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को पोषण देने, स्ट्रेस कम करने, शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को रिपेयर करने, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें, कमजोरी से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

    शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर केले, खजूर, दालें, अंडे, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें। इनसे शरीर को ताकत देने में मदद मिलती है।
  • सफेद मूसली खाने के क्या फायदे हैं?

    सफेद मूसली खाने से शरीर को एनर्जी देने, थकान दूर करने, मांसपेशियों को दुरुस्त रखने, स्पर्म काउंट को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है पलाश की चाय, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 28, 2026 21:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 28, 2026 21:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 28, 2026 21:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content