Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सुबह खाली पेट ये चीजें खा लीं तो दिनभर नहीं होगी कमजोरी, शरीर में आएगी ताकत

आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल, खराब खानपान का असर हमारे शरीर पर पड़ रहा है और कमजोरी समेत कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। यहां जानिए, सुबह खाली पेट क्या खाने से ताकत आती है?

सुबह की शुरुआत सिर्फ अलार्म बंद करने और चाय का कप उठाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। दरअसल, यही वह समय होता है जब हमारा शरीर सबसे ज्यादा रिसेप्टिव मोड में होता है। पूरी रात की फास्टिंग के बाद शरीर की कोशिकाएं पोषण की तलाश में होती हैं और अगर इस वक्त उन्हें सही डाइट मिल जाए, तो दिनभर एनर्जी, फोकस और ताकत बनी रहती है लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट या तो कुछ गलत खा लेते हैं या फिर कुछ खाते ही नहीं हैं, जिसका असर सीधे थकान, चिड़चिड़ेपन और कमजोरी के रूप में सामने आता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि सुबह उठते ही प्लेट में क्या होना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, सुबह खाली पेट क्या खाने से ताकत आती है?

सुबह खाली पेट क्या खाने से ताकत आती है? - What to eat in the morning for strength

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करना सबसे सरल और असरदार उपाय है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, पाचन क्रिया को एक्टिव करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। अगर इसमें कुछ बूंदें नींबू या एक चम्मच शहद मिला लिया जाए, तो शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह आदत खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो सुबह उठते ही थकान या भारीपन महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

1. भीगे बादाम और अखरोट

सुबह खाली पेट 4-5 भीगे बादाम और 1-2 अखरोट खाने से शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन E मिलता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, ये ड्राई फ्रूट्स दिमाग को तेज करते हैं और शरीर की कमजोरी दूर करते हैं। भीगे बादाम आसानी से पच जाते हैं और दिनभर की थकान से बचाते हैं। जो लोग शारीरिक मेहनत या मानसिक काम ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह आदत बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

2. फल और स्मूदी

फल सुबह खाली पेट खाने से शरीर को नेचुरल शुगर, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। सेब, पपीता, केला और अनार जैसे फल एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि अगर समय की कमी हो, तो फल की स्मूदी भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, इसमें दूध की जगह पानी या नारियल पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, ताकि पाचन पर बोझ न पड़े।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती बोन लॉस से बचने के ल‍िए जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव, बढ़ेगी हड्डियों की ताकत

what to eat in morning for strength

3. अंकुरित दालें और मूंग स्प्राउट्स

अगर आप लंबे समय तक ताकत और स्टेमिना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट अंकुरित दालें खाना फायदेमंद हो सकता है। मूंग स्प्राउट्स में प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर को दिनभर एक्टिव रखता है। हल्का नमक, नींबू और काली मिर्च डालकर इन्हें और भी स्वादिष्ट व पौष्टिक बनाया जा सकता है।

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सुबह खाली पेट चाय-कॉफी, तला-भुना या बहुत ज्यादा मीठा खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे एसिडिटी, घबराहट और एनर्जी क्रैश की समस्या हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि सुबह सबसे पहले शरीर को पोषण दें, न कि सिर्फ स्वाद।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट क्या खाते हैं, यह तय करता है कि आपका पूरा दिन कैसा रहेगा। गुनगुना पानी, भीगे ड्राई फ्रूट्स, फल, अंकुरित दालें शरीर को प्राकृतिक रूप से ताकत देती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सुबह का सही डाइट न सिर्फ कमजोरी दूर करता है, बल्कि लंबे समय तक फिट और एनर्जेटिक बनाए रखता है। इसलिए दिन की शुरुआत सोच-समझकर करें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बहुत ज्यादा कमजोरी के क्या लक्षण हैं?

    अगर बिना ज्यादा काम किए थकान महसूस हो, चलने-सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलने लगे, चक्कर आएं या पूरे दिन सुस्ती बनी रहे, तो ये शरीर में ताकत की कमी के संकेत हो सकते हैं।
  • क्या आयुर्वेदिक चीजें ताकत बढ़ाने में मदद करती हैं?

    च्यवनप्राश, अश्वगंधा, शिलाजीत जैसी आयुर्वेदिक चीजें सही मात्रा में लेने पर शरीर की ताकत और स्टेमिना बढ़ाने में सहायक होती हैं।
  • क्या सिर्फ खाना खाने से ताकत आती है? 

    ताकत के लिए सही नींद, पर्याप्त पानी पीना और हल्की फिजिकल एक्टिविटी भी उतनी ही जरूरी होती है।

Read Next

एक दिन में कितनी गोंद खानी सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 13:54 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 30, 2025 13:54 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content