Thu Oct 15, 2026 | 09:24 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, जानें कब बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

सुबह उठकर अक्सर लोग खाली पेट कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे सारा दिन पेट में परेशानी रहती है। कुछ लोगों को तो सिर में दर्द तक हो सकता है। इसलिए सुबह उठकर खाली पेट किन चीजों से परहेज करना चाहिए, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। 
सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, जानें कब बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानीसुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, जानें कब बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

सुबह उठने के बाद कुछ लोग सबसे पहले चाय या कॉफी लेते हैं, तो कुछ लोग नींबू पानी या फलों का जूस। अक्सर सोशल मीडिया पर भी सुबह की डाइट को लेकर तरह-तरह की सलाह दी जाती है, लेकिन हर सलाह को मान लेना पेट के लिए सही नहीं भी हो सकता है। वैसे तो ऐसा कोई नियम नहीं है कि सुबह खाली पेट कुछ खास खाने से नुकसान हो सकता है, लेकिन कुछ फूड्स खाली पेट एसिडिटी और पाचन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए सुबह किन फूड्स से परहेज करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

सुबह 7 फूड्स लेने से करें परहेज

Senior Dietitian Rhitika Sharma ने कहा कि कुछ फूड्स सुबह खाली पेट लेने से सेंसिटिव लोगों में एसिडिटी, हार्टबर्न, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव या पेट की दूसरी परेशानी हो सकती है। इसलिए कुछ फूड्स को सुबह लेने से बचना चाहिए।

1. चाय और कॉफी

Rhitika Sharma कहती हैं, “सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना कई लोगों की रोज की आदत है, लेकिन अगर किसी को पहले से एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या रहती है, तो खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी लेने से परेशानी बढ़ सकती है। कॉफी और कैफीन वाले ड्रिंक्स कुछ लोगों में GERD के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को सुबह की चाय या कॉफी छोड़ देनी चाहिए, लेकिन अगर इसे लेने के बाद बार-बार जलन, खट्टी डकार या सीने में जलन होती है, तो मात्रा कम करना या खाली पेट लेने से बचना बेहतर हो सकता है।”

2. बहुत ज्यादा मसालेदार खाना

Rhitika Sharma ने कहा, “कई घरों में नाश्ता बहुत तीखा या मसालेदार बनता है, जो सेंसिटिव पेट वाले लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से GERD या बार-बार हार्टबर्न होता है, उन्हें कम मसाले वाला नाश्ता लेना चाहिए। ऐसे लोगों को हल्का और बैलेंस्ड नाश्ता लेना प्रेफर करना चाहिए।”

3. बहुत ज्यादा मीठी चीजें

Rhitika Sharma ने बताया कि कुछ लोग खाली पेट चाय या कॉफी के साथ मिठाई, केक, पेस्ट्री या बिस्कुट लेते हैं। इससे सुबह ब्लड ग्लूकोज तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर पर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों को मीठी चीजें लेने के बजाय प्रोटीन और फाइबर को शामिल करना चाहिए। इसमें दही, अंडा, दलिया या साबुत अनाज लिया जा सकता है।

4. फलों का जूस

Rhitika Sharma के अनुसार, फल सेहतमंद होते हैं, लेकिन फलों का जूस बनाते समय फाइबर फल से अलग हो जाता है और इसमें एक ही बार में काफी ज्यादा मात्रा में नेचुरल शुगर शरीर में जा सकता है। इसलिए सुबह जूस पीने के बजाय फल खाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। कि डिटॉक्स के नाम पर सिर्फ सुबह ही फल नहीं खाना चाहिए, बल्कि इसे पूरे दिन में विभाजित करना चाहिए, ताकि शरीर को पूरा फायदा मिल सके।

morning things not to eatmorning things not to eat

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही मुंह में कड़वा स्वाद क्यों आता है? डॉक्टर से जानें

5. शराब

Rhitika Sharma ने बताया कि कुछ लोग सुबह उठते ही खाली पेट अल्कोहल लेने लगते हैं। शराब सेहत के लिए वैसे भी अच्छी नहीं है, लेकिन खाली पेट लेने से यह शरीर में तेजी से ऑब्जर्ब होती है और रक्त में अल्कोहल बढ़ने लहात है। इससे पेट में इरिटेशन और एसिड रिफल्स जैसी समस्याएं हो सकती है।

6. बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना

Rhitika Sharma कहती हैं, “सुबह के नाश्ते में कभी-कभार परांठा या कोई तला हुआ भोजन खाना अपने आप में बीमारी का कारण नहीं है, लेकिन रोजाना बहुत ज्यादा तेल, मक्खन या वसा वाला भोजन लेने से कुछ लोगों को पेट भारी लग सकता है। अगर तला-भुना खाने के बाद पेट फूलने, भारीपन, खट्टी डकार या सीने में जलन की शिकायत होती है, तो नाश्ते में हल्के ऑप्शन चुनना बेहतर रहता है।”

7. बहुत ज्यादा खट्टे फूड्स लेना

Rhitika Sharma ने कहा, “नींबू, संतरा और खट्टे फल एसिडिक होते हैं, जो खाली पेट खाने से हार्टबर्न या रिफल्स जैसी समस्याएं दे सकता है। अगर किसी को पहले से GERD, एसिडिटी या गैस्ट्राइटिस की समस्या है, तो उन्हें खट्टे फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए।”

रिसर्च क्या कहती है?

Cleveland Clinic के मुताबिक, कुछ फूड्स सुबह बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।

  • डोनट और पेस्ट्री खाने से ब्लड शुगर में तेजी से बढ़ सकता है।
  • नाश्ते में रिफाइंड कार्ब्स खाने के बाद तुरंत भूख लग सकती है और इससे दोबारा खाना खाया जा सकता है।
  • बिस्कुट में सैचुरेटेड फैट और सोडियम बहुत ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
  • चीनी वाले सीरियल्स और फूड कलरिंग वाले फूड्स नाश्ते मे लेने से बचना चाहिए।

डायटिशियन की सलाह

Senior Dietitian Rhitika Sharma कहती हैं कि सुबह खाली पेट ओट्स, दलिया, दही, अंडा, अंकुरित अनाज, दाल से बना नाश्ता, साबुत अनाज और फल जैसे विकल्प शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग वजन कम करने के लिए खाली पेट नींबू पानी लेते हैं। हालांकि, इसका कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर इसे पीने के बाद सीने में जलन, खट्टी डकार या पेट में असहज होता है, तो इसे खाली पेट लेने से बचना बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह से रात तक अपनाएं ये 5 आदतें, तेजी से नीचे आएगा HbA1c लेवल

निष्कर्ष
Rhitika Sharma कहती हैं कि सोशल मीडिया में दावा करने वाले फूड्स लेने के बजाय एक्सपर्ट से सलाह लेकर सुबह के फूड्स लें। हालांकि, खाली पेट कोई भी फूड्स लेने से नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को GERD है, तो उसके लिए कॉफी, चाय, मसालेदार फूड या हाई फैट फूड समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए डाइट तय करते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  •  क्या खाली पेट ठंडे पेय पदार्थ पीना पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है?

    खाली पेट ठंडा पानी या ड्रिंक्स पीने से पेट की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और डाइजेशन धीमा पड़ जाती है, जिससे पूरे दिन का पाचन धीमा हो जाता है।
  • क्या खाली पेट पेनकिलर या दवाइयां लेने से पेट का अल्सर हो सकता है?

    बिना डॉक्टर की सलाह या बिना कुछ खाए पेनकिलर्स लेने से पेट की सेफ्टी म्यूकोसल परत छिल सकती है, जिससे गैस्ट्रिक अल्सर, एसिडिटी और पेट में ब्लीडिंग का खतरा रहता है।

Read Next

→ चिप्स-बिस्किट से लेकर इंस्टेंट नूडल्स तक, पैकेटबंद फूड्स खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 19:34 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma