Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सुबह उठते ही करें ये 3 काम, दिन भर नहीं होगी गैस और एसिडिटी

अक्सर लोगों को गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में सुबह उठकर कुछ कामों को करने से पाचन को दुरुस्त रखने और इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। 

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण अक्सर लोग गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी होने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए सुबह के समय कुछ कामों को किया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें गैस और एसिडिटी से राहत के लिए सुबह के समय क्या करें?

गैस और एसिडिटी से राहत के लिए सुबह के समय क्या करें?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए सुबह के समय कुछ कामों को किया जा सकता है। इन कामों को करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है।

गुनगुने पानी का सेवन करें

गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह के समय खाली पेट गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही एसिडिटी होती है? आपकी ये 5 खराब आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

morning habits to avoid gas and acidity in hindi inside

योगा करें

गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह के समय वज्रासन, पवनमुक्तासन और बालासन जैसे योगासनों को करना फायदेमंद माना जाता है। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।

हर्बल ड्रिंक्स पिएं

गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए सुबह जीरा पानी, अजवाइन की चाय और धनिया का पानी जैसी हर्बल ड्रिंक्स को पिएं। ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा, खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़ें- बार-बार दवा की झंझट खत्‍म, गैस या एसिडिटी से बचने के ल‍िए ऐसे करें दिन की शुरुआत

पाचन में सुधार करने के लिए क्या करें?

पाचन में सुधार करने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, योग करें, एक्सरसाइज करें और नियमित रूप से 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें। ऐसा करने से स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

निष्कर्ष

गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पिएं, हर्बल ड्रिंक्स पिएं और योग करें। ऐसा करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पाचन में सुधार के लिए क्या करें?

    पाचन में सुधार करने के लिए डाइट में फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और तले-भूने खाने से बचें।
  • हेल्दी पाचन के लिए क्या खाना चाहिए?

    पाचन में सुधार करने के लिए डाइट में फल, सब्जियों, दही और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट करें। इससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।

Read Next

कमर के आसपास फैट बढ़ना क्यों है चिंता की बात? जानें सेंट्रल ओबेसिटी के बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 17, 2026 15:44 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 17, 2026 15:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content