Fri Sep 18, 2026 | 02:33 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? डॉक्टर से जानें

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से पाचन, हार्ट हेल्थ और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। यह हड्डियों को मजबूत करती है, लिवर को डिटॉक्स करती है और स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

इस पेज पर:-


दिन की शुरुआत में कई लोग हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है किशमिश। बहुत से लोग सुबह के समय भीगी हुई किशमिश खाना पसंद करते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

डाइटीशियन अर्चना जैन के अनुसार, सुबह के समय भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, खून की कमी को दूर करने, स्किन को हेल्दी रखने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, शरीर को एनर्जी देने, लिवर को डिटॉक्स करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिल सकती है।

1. पाचन के लिए फायदेमंद

किशमिश में अच्छी मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर और टार्टरिक एसिड होता है। इसका सेवन करने से आंतों के कार्यों, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, कब्ज से राहत देने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, ब्लोटिंग और मल त्याग को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: किशमिश और मुनक्का में अंतर: जानें कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद और क्या हैं इन्हें खाने के फायदे

2. खून की कमी दूर करे

किशमिश में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें नेचुरल शुगर होती है। इससे शरीर को नेचुरल रूप से एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

benefits of eating soaked raisins on an empty stomach in the morning 01

3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

किशमिश में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

किशमिश में मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण हार्ट को हेल्दी रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

साल 2012 में American College of Cardiology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, किशमिश में अच्छी मात्रा में पोटेशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फेनोलिक एसिड, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और कार्डियोवेस्कुलर समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

किशमिश में विटामिन सी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे एजिंग के लक्षणों से बचाव होता है।

6. लिवर को डिटॉक्स करे

किशमिश में अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने, लिवर के कार्यों को बेहतर करने और मेटाबॉलिक कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

7. हड्डियों के लिए फायदेमंद

किशमिश में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में Nutrients Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चीनी ज्यादा होने के बावजूद किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और एक अच्छा स्नैक है। इसे खाने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे हम अगली बार कम खाना खाते हैं और वजन सही रहता है।

किशमिश में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को सुधारते हैं। इसके अलावा, यह दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाती, पाचन और पेट के लिए अच्छी है और आंतों के बैक्टीरिया को भी फायदा पहुंचाती है।

किशमिश खाने का सही तरीका और मात्रा क्या है?

डाइटीशियन अर्चना के अनुसार, एक गिलास पानी में 8-10 किशमिश को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट किशमिश के पानी को पी लें और इसको खा लें।

साल 2019 में Nutrients Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, कुल मिलाकर, रोजाना 80-90 ग्राम किशमिश खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

किशमिश खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डाइटीशियन अर्चना का कहना है, किशमिश का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

  • किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खाना फायदेमंद होता है।
  • किशमिश को अच्छे से धोकर खाएं।
  • किशमिश को कम से कम 8-12 घंटों के लिए भिगोएं।
  • इससे एलर्जी होने या किसी मेडिकल कंडीशन में किशमिश खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

भीगी हुई किशमिश को खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, खून की कमी को दूर करने, थकान दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने, लिवर को डिटॉक्स करने, हड्डियों को मजबूती देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। किसी भी तरह की परेशानी होने या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • किशमिश कितने दिन तक खा सकते हैं?

    हेल्दी लोग हर दिन लगभग 8-10 भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं और इनका सेवन लंबे समय तक किया जा सकता है।
  • किशमिश कब नहीं खानी चाहिए?

    किशमिश से एलर्जी, डायबिटीज, वजन कम करने के दौरान, पेट से जुड़ी समस्याएं, किडनी की समस्या और पथरी जैसी स्थितियों में किशमिश नहीं खानी चाहिए। इन स्थितियों में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read Next

डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी या सौंफ का पानी? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें मां के लिए क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2026 11:33 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content