मेथी दाना का इस्तेमाल भारतीय रसोई में एक मसाले के रूप में किया जाता है। मेथी दाना सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे एक बेहतरीन औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खासकर सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पानी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, इसलिए आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-
1. वजन कम करने में मददगार
मेथी दाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और ओवरईटिंग कम होती है। यही कारण है कि मेथी का पानी पीने से वजन कम करने और शरीर की ज्यादा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्कैल्प से राहत के लिए करें मेथी दाना पेस्ट का इस्तेमाल, मिलेंगे कई लाभ
2. डायबिटीज में फायदेमंद
मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों के लिए सीमित मात्रा में मेथी पानी पीना फायदेमंद होता है। हालांकि, दवा लेने वाले मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
3. पाचन और थायराइड में सहायक
सुबह मेथी पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। कुछ लोगों में यह थायराइड के संतुलन में भी फायदेमंद हो सकता है।
लंबे समय तक मेथी दाना पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि मेथी दाने का ज्यादा और लंबे समय तक सेवन शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और फैट की कमी का कारण बन सकता है। आयुर्वेद में इसे धातु-क्षय से जोड़ा जाता है। जरूरत से ज्यादा मेथी का पानी पीने से शरीर में कमजोरी, एनर्जी में कमी और ज्यादा पतला होने की समस्या हो सकती है। मेथी दाने का पानी 10 से 15 दिन तक सीमित मात्रा में लेना बेहतर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में डायबिटीज के लिए मेथी दाना फायदेमंद है? जानें जरूरी सावधानियां
निष्कर्ष
मेथी दाना पानी सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो वजन कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। हालांकि, आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
मेथी का पानी कितने दिन पीना चाहिए?
मेथी का पानी लगातार 15 से 30 दिनों तक पीना सुरक्षित होता है। इसके बाद कम से कम 1 से 2 हफ्ते का ब्रेक देना चाहिए ताकि शरीर संतुलित हो सके।मेथी दाने का पानी किसे नहीं पीना चाहिए?
मेथी दाने का पानी ब्लड प्रेशर कम करने और वजन घटाने में फायदेमंद है, लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता है। प्रेग्नेंसी, लो ब्लड शुगर और लो ब्लड प्रेशर की समस्या में इस पानी को पीने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 22, 2026 09:32 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 22, 2026 09:32 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma