Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गर्मियों में जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे

गर्मियों में जौ का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस पानी को पीने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को भी ठंडक मिलती है।

भीषण गर्मी और पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी और कमजोरी महसूस होने लगती है। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट और लिक्विड लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जौ का पानी नेचुरल तरीके से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जौ का पानी नेचुरल और हेल्दी दोनों होता है। जौ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी जौ को गर्मियों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गर्मियों में जौ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

गर्मियों में जौ का पानी पीना क्यों फायदेमंद है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि जौ का पानी गर्मियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह लघु यानी हल्का होता है, जो आसानी से पचता है। इसके अलावा, जौ का पानी शीत वीर्य यानी ठंडा होता है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को राहत दिलाने में मदद करता है। 2024 में Traditional and Integrative Medicine में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, जौ का इस्तेमाल आमतौर पर पाचन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है, जिसमें पेट की समस्याएं जैसे उल्टी, जी मिचलाना, दस्त, कोलन की सूजन, आंतों की सूजन आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 रेसिपी, बीमारियों से भी होगा बचाव

गर्मियों में जौ का पानी पीने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गर्मी के मौसम में जौ का पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

1. शरीर को ठंडक दें

जौ का पानी नेचुरल रूप से ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। गर्मी में इस पानी को पीने से लू लगने का जोखिम कम हो जाता है।

2. डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, जिस कारण शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। ऐसे में जौ का पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरी करने में मदद करता है।

jau-ka-pani-peene-ke-fayde-inside

3. पाचन में सुधार

जौ में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। गर्मियों में इस पानी को पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए नाश्ते में खाएं जौ की ये स्पेशल रेसिपी, मिलेगा फायदा

4. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी जौ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

जौ का पानी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। इसलिए, आप नियमित रूप से अपनी डाइट में इस पानी को शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या मैं रोज जौ का पानी पी सकता हूं?

    हां, गर्मियों में रोजाना 1 से 2 गिलास जौ का पानी पीना आपके लिए सुरक्षित तरह सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, बहुत ज्यादा मात्रा में इसे पीने से कुछ लोगों को गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • क्या जौ का पानी खाली पेट पीना चाहिए?

    सुबह खाली पेट जौ का पानी पीना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है क्योंकि यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। अगर आप चाहें तो इसे दिन में किसी भी समय पी सकते हैं।
  • क्या जौ पानी के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं?

    जौ में ग्लूटेन होता है, इसलिए जिन्हें सीलिएक डिजीज या ग्लूटेन से एलर्जी है उन्हें इसका पानी पीने से बचना चाहिए। साथ ही ज्यादा मात्रा में भी इस पानी को पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये पेट खराब कर सकता है।

Read Next

चने का सत्तू गर्म होता है या ठंडा? गर्मियों में सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 10:42 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 29, 2026 10:42 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content