How To Prepare Barley For Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? हेल्दी डाइट से लेकर हार्ड वर्कआउट तक हर चीज ट्राई करते हैं जिससे वेट लॉस में मदद मिल सके। लेकिन इसके लिए हर चीज पर गौर करना जरूरी है। वेट लॉस के लिए लोग अनाज का सेवन करना कम कर देते हैं। जबकि हेल्दी वेट लॉस के लिए सभी चीजें लेनी जरूरी है। वेट लॉस के लिए जौ का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण भी है। आयुर्वेद में जौ को वेट लॉस के लिए असरदार माना गया है। अगर इसे नाश्ते में शामिल किया जाए, तो इससे कैलोरी इंटेक कम होता है। जौ से बनने वाली एक हेल्दी रेसिपी शेयर करते हुए एमडी आयुर्वेद डॉ नीतिका कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें यह रेसिपी।
वजन घटाने के लिए बनाएं जौ से बनी ये हेल्दी रेसिपी- Healthy Barley Recipe To Lose Weight
सामग्री (जरूरत अनुसार)
- जौ
- मटर
- लहसुन
- बीन्स
- कड़ी पत्ते
- गाजर टमाटर
- नमक, मिर्च, गर्म मसाला
बनाने की विधि
सबसे पहले जौ को उबालकर अलग रख ले। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें हींग और जीरा डालें। इसके साथ ही लहसुन डालकर पकाएं और अब बीन्स एड करें। अब इसमें मटर, टमाटर, कड़ी पत्ते डालें। अब जौ डालकर इसे अच्छे से पकाएं और इसमें नमक, मिर्च, गर्म मसाला और हल्दी एड करें। आपका आयुर्वेदिक नाश्ता तैयार है।
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा जौ का पुलाव, एक्सपर्ट से जानें इसकी रेसिपी
जौ से बनी इस हेल्दी रेसिपी के फायदे- Health Benefits of This Barley Recipe
वेट लॉस के लिए फायदेमंद- Helps On Weight Lose
जौ में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, इसलिए कैलोरी इंटेक कम होता है। जौ शरीर में मोटापे के रूप में बढ़ी हुई सूजन भी कम करता है। इसलिए इसके सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है- Control Blood Sugar
डायबिटीज के पेशेंट को वेट लॉस के लिए सही ऑप्शन नहीं मिल पाते हैं। इसलिए ऐसे में आप जौ से बनी इस डिश का सेवन कर सकते हैं। जौ के सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है और ब्लड शुगर बैलेंस रहती है। इसलिए डायबिटीज में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
जोड़ों में दर्द कम होता है- Joints Pain
अगर आपको जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो ऐसे में भी यह रेसिपी फायदेमंद है। जौ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए खाएं जौ का दलिया, घर में झटपट बनेगी ये रेसिपी
पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं- Digestive Issues
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए फायदेमंद होगी। जौ में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। इससे आपको कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलेगी। इसलिए इसे अपने ब्रेकफास्ट में जरूर एड करें।
अगर आपको जौ से एलर्जी है या आप हार्ड दवाएं खा रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version