Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान? मेथी का पानी हो सकता है फायदेमंद

सर्दियों में जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या अक्सर बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप मेथी का पानी पी सकते हैं। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं कि सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मेथी का पानी कैसे फायदेमंद होता है?

Benefits of Fenugreek Water in Hindi: सर्दी का मौसम शुरू होते हैं लोगों को जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में ठंड, ब्लड सर्कुलेशन कम होने और शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाती है। सर्दियों में इन चीजों के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न और सूजन की समस्या (joints me dard kyu hota hai) बढ़ जाती है। सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द और अकड़न के कारण चलने फिरने में समस्या और रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी आती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में मेथी का पानी (thand me methi khane ke fayde) शामिल कर सकते हैं। मेथी का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मेथी का पानी कैसे फायदेमंद होता है?

सर्दियों में जोड़ों के दर्द में मेथी का पानी पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सर्दियों में जोड़ों की समस्या (jodo me dard kaise thik kare) बढ़ना काफी आम बात है, जिससे राहत पाने के लिए आप मेथी का पानी पी सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और जकड़न से राहत (thand me methi khane ke fayde) दिला सकते हैं।

1. सूजन कम करने में फायदेमंद

सर्दियों में जोड़ों में सूजन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण दर्द और जकड़न होने लगता है। मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, इस पानी का नियमित सेवन आपके जोड़ों की सूजन को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज का रस Vs मेथी का पानी: हेयर फॉल रोकने में कौन है ज्यादा कारगर?

2. दर्द से राहत

मेथी का पानी नियमित पीने से आपको जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। इस पानी में नेचुरल दर्द से राहत दिलाने वाले गुण होते हैं, जो नसों और मांसपेशियों को आराम दिलाता है, जिससे जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है।

3. जोड़ों की जकड़न से आराम

सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में जकड़न की समस्या आ सकती है, जिससे चलना-फिरना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मेथी का पानी शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे जोड़ों की अकड़न को कम किया जा सकता है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है

मेथी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इस पानी को पीने से हड्डियों और जोड़ों को मजबूत किया जा सकता है जिससे इस पर पड़ने वाले दबाव को कम करके दर्द से राहत मिल सकती है।

thand-me-methi-khane-ke-fayde-inside

5. गठिया की समस्या में फायदेमंद

गठिया के मरीजों में घुटनों की समस्या के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मेथी का पानी काफी लाभकारी माना जाता है। इस पानी का नियमित सेवन गठिया के लक्षणों जैसे सूजन, दर्द और जकड़न को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मेथी का पानी या पेस्ट! मोटी चोटी और घने बाल पाने के लिए क्या करें इस्तेमाल

मेथी का पानी कैसे बनाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मेथी का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है और इस पानी को तैयार करना भी काफी आसान होता है।

  • रात में सोने से पहले एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में भिगो दें।
  • सुबह इस पानी को उबाल लें और हल्का गुनगुना करके छान लें।
  • अब इस पानी को चाय की तरह घूंट-घूंट कर पिएं।
  • आप चाहे तो मेथी दानों को चबाकर भी खा सकते हैं।

निष्कर्ष

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मेथी का पानी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके साथ ही हेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियां और डॉक्टर से कंसल्ट करना भी बहुत जरूरी है।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, इस पानी को पीने से वजन कम करने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • मेथी का पानी कौन नहीं पी सकता?

    मेथी का पानी प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्लड शुगर कम होने, थायराइड, एलर्जी या हार्मोनल असंतुलन की समस्या में नहीं पीना चाहिए।
  • मेथी का पानी कितने दिन पीना चाहिए?

    मेथी का पानी आमतौर पर इसके स्वास्थ्य फायदों को पाने के लिए कम से कम 15 दिन से 1 महीने तक जरूर पिएं, ताकि इससे मिलने वाले फायदे आपको आसानी से मिल सके। 

Read Next

शहद या गुड़: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या बेहतर? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 21, 2026 19:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 21, 2026 19:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content