Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

सर्दियों में शरीर को करना है डिटॉक्स? इन 5 तरीकों से करें गुनगुने पानी का सेवन

सर्दियों में लोग पानी कम पीने लगते हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों से गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर काफी थका हुआ महसूस करता है। सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इतना ही नहीं ठंडा मौसम होने के कारण लोग पानी कम पीते हैं, क्योंकि उन्हें प्यास नहीं लगती है। सर्दियों में कम पानी पीने के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है, पाचन धीमा हो जाता है, कब्ज की समस्या बढ़ जाती है, स्किन ड्राई होने लगती है और थकान जैसे समस्या बढ़ जाती है। अगर आप ठंड के मौसम में शरीर को हल्का, साफ और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कई तरीके से गुनगुना पानी (thandi me garam pani peene ke fayde) शामिल कर सकते हैं, जो आपकी शरीर को साफ करने के साथ स्किन और सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। आइए आज के इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सर्दियों में शरीर को साफ करने के लिए गुनगुना पानी कैसे पिएं?

सर्दियों में गुनगुना पानी कैसे पिएं? - How To Drink Warm Water in Winter in Hindi?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट (roj gunguna pani peene ke fayde) करने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में इन तरीकों से गुनगुने पानी को शामिल कर सकते हैं-

1. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना

सर्दियों में सुबह उठकर खाली पेट (gunguna pani kab pina chahiye) एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने की प्रक्रिया तेज होती है। रातभर शरीर के सेल्स रिपेयर होते हैं, जिससे शरीर के अंदर टॉक्सिक पदार्थ बनते हैं। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, कब्ज की समस्या से राहत मिलती है, पेट हल्का महसूस होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप चाहे तो इसमें नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अचानक होने वाली खांसी में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

2. गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना

सर्दियों में अक्सर नींबू का सेवन लोग कम करने लगते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है। सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और लिवर डिटॉक्स होता है। गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से लिवर साफ होता है, शरीर में जमे टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत मिलती है और स्किन साफ होती है। इस पानी के नियमित सेवन से शरीर हल्का होता है और एनर्जी बढ़ती है, खासकर ठंड के मौसम में।

roj-gunguna-pani-peene-ke-fayde-inside

3. भोजन के बाद हल्का गुनगुना पानी

सर्दियों में लोग अक्सर गर्म खाने और तली-भुनी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में खाना खाने के बाद एक कप हल्का गुनगुना पानी पीने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और खाना जल्दी पचता है। खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है, एसिडिटी और गैस की समस्या कम होती है और खाना बेहतर तरीके से पचता है। ध्यान रहे कि बहुत गर्म पानी कभी भी न पिएं, इससे भोजन के पोषक तत्व का असर आपके शरीर पर कम पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी होने पर गुनगुना पानी पीना होता है फायदेमंद, मिलते हैं ये 3 फायदे

निष्कर्ष

सर्दियों के मौसम में शरीर की सफाई और डिटॉक्स करना गर्मियों की तुलना में ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ठंड में पानी की मात्रा शरीर में बहुत कम हो जाती है, जिसके कारण शरीर सुस्त और कमजोर महसूस करता है। ऐसे में अपनी डाइट में गुनगुना पानी अलग-अलग तरीकों से शामिल करने से सेहत को बेहतर रखने में मदद मिलती है। गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ शरीर को साफ करने में मदद मिलती है, बल्कि ये पाचन को बेहतर रखने, एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाने के क्या नुकसान हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 07, 2025 10:53 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 07, 2025 10:53 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content