Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करना है डाइट में शामिल

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने और मेटाबॉलिज्म धीमा होने की समस्या हो जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

Triphala pani peene ke fayde: आयुर्वेद में त्रिफला को एक पावरफुल औषधि मानी जाती है। त्रिफला आमतौर पर 3 जड़ी बूटियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें आमतौर पर विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, सैपोनिन, गैलिक एसिड, एंटीऑक्सिट और बायो-एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों में त्रिफला का सेवन हर तरह से करना फायदेमंद माना जाता है। खासकर अगर आप त्रिफला का पानी रोजाना पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

त्रिफला का पानी पीने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सर्दियों में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं या इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में त्रिफला का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

1. मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता

सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है, जिसके कारण यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, पेट में भारीपन और कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में त्रिफला के पानी में मौजूद नेचुरल फाइबर और पाचन सुधारने वाले गुण आंतों को साफ करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। रोजाना इस पानी को पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, आंतों की सफाई होती है, भोजन आसानी से पचता है और इससे शरीर कैलोरी को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाती है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है त्रिफला, जानें इसके फायदे, नुकसान और उपयोग के तरीके

2. डायबिटीज में फायदेमंद

त्रिफला एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। खासकर, इसमें मौजूद आंवला में क्रोमियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों में मीठे और हाई कैलोरी फूड्स का सेवन अक्सर बढ़ जाता है। ऐसे में त्रिफला का पानी पीने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने, भूख को संतुलित करने और मीठा खाने की क्रेविंग कम करने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

3. एजिंग को धीमा करता है

त्रिफला एक नेचुरल रसायन है यानी इसमें पुनर्यौवन गुण पाए जाते हैं। त्रिफला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है और स्किन पर झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती है। ऐसे में त्रिफला का पानी पीने से स्किन को पोषण देने, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

triphala-ke-fayde-inside

4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने से जुकाम, खांसी, इंफेक्शन या वायरल बीमारियों से राहत मिल सकती है। त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, और एंटी-माइक्रोबियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद आंवला विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होता है, जो इम्यून सिस्टम को एक्टिव करने में मदद करता है। जबकि इसमें मौजूद हरड़ और बहेड़ा शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना त्रिफला का पानी पीने से शरीर सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाता है।

इसे भी पढ़ें: मुंहासे और साफ त्वचा के लिए त्रिफला कैसे करें इस्तेमाल? जानें आयुर्वेदिक तरीका

5. वजन कम करने में फायदेमंद

सर्दियों के दौरान अक्सर लोगों की डाइट बढ़ जाती है, गर्मा गर्म खाना भूख से ज्यादा खा लेते हैं और फास्ट या जंक फूड का सेवन भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती है, जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण बनता है। ऐसे में त्रिफला का पानी पीने से शरीर के एक्स्ट्रा फैट को निकालने, पाचन को मजबूत बनाने और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

त्रिफला का पानी कैसे बनाएं?

त्रिफला का पानी बनाना बहुत आसान है, इसे बनाने के लिए-

  • एक गिलास गुनगुना पानी लें।
  • उसमें आधा या 1 चम्मच त्रिफला पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब रातभर के लिए इस पानी को ढककर रख दें।
  • सुबह तक त्रिफला का सारा गुण पानी में घुल जाएगा।
  • सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
  • अगर आप चाहे तो इस पानी को हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं।

निष्कर्ष

सर्दियों में त्रिफला का पानी पीने से शरीर को अंदर से साफ करने, एनर्जी बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। लेकिन, अगर आपकी कोई दवा पहले से चल रही है या आप प्रेग्नेंट है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

ठंड में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, जानें खिलाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 12:52 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 08, 2025 12:52 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content