Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

गर्म पानी आपको वर्कआउट के तुरंत बाद पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Hot water after a workout: वर्कआउट के तुरंत बाद शरीर का तापमान बढ़ा रहा है, ऐसे में मन ठंडा पानी पीने का होता है लेकिन आज हम जानेंगे कि क्या वर्कआउट के तुरंत बाद गर्म पानी पीना चाहिए? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

Hot water after a workout: मौसम चाहे जो भी वर्कआउट और एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, वर्कआउट की वजह से शरीर के तमाम अंग एक्टिव रहते हैं और इनका कामकाज बेहतर होता है। इसके अलावा वर्कआउट करने के बाद शरीर के तमाम अंगों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। दरअसल, जब हम वर्कआउट करते हैं तो शरीर में गर्मी पैदा होती है और ये गर्मी, एक्सरसाइज के बाद काफी देर तक बनी रहती है। इसके अलावा वर्कआउट के बाद शरीर डिहाइड्रेटेड महसूस करता है ऐसे में लोग तुरंत पानी की तरफ दौड़ते हैं लेकिन सर्दियों में अक्सर सवाल उठता है कि क्या वर्कआउट के बाद गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? जानते हैं इस बारे में अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से।

वर्कआउट के तुरंत बाद गर्म पानी पिएं या नहीं?

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि हां, वर्कआउट के तुरंत आप गर्म पानी पी सकते हैं। हालांकि, वर्कआउट शुरू करने से पहले गर्म पानी पिएं। दरअसल, एक्सरसाइज से पहले गर्म पानी पीने (Warm water consumed pre‑exercise) मसल्स खुलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और ऊर्जा की उपलब्धता में मदद मिल सकती है और मानसिक शांति बनी रह सकती है। इसके अलावा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पहले गर्म पानी पीना शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ आपको बेहतर महसूस करवा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिना वजन उठाए घटाएं हाथों की चर्बी, आजमाएं ये 3 असरदार स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

वर्कआउट के तुरंत बाद गर्म पानी पीने से क्या होता है-Hot water after a workout benefits?

वर्कआउट के तुरंत बाद गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। वर्कआउट के बाद आपको गर्म नहीं गुनगुना पानी पी सकते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ पाचन में सहायक होता है। लेकिन, डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि इंटेंस एक्सरसाइज के तुरंत बाद शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडा पानी ज्यादा बेहतर होता है, जबकि गुनगुना पानी हल्की एक्सरसाइज या पेट की समस्याओं वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा गर्म पानी पीना एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और तनावमुक्त करने में सहायक होता है जिससे एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द से बचाव होता है। इसके अलावा गर्मी से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे रिकवरी में मदद मिलती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें एक्सरसाइज के बाद खून थमने से मांसपेशियों में दर्द होता है।

workout

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद खानपान से जुड़ी ये 5 गलतियां सेहत पर पड़ सकती हैं भारी, जानें एक्सपर्ट से

इसके अलावा गर्म पानी पीना (exercise ke baad garam pani peene ke fayde) पाचन क्रिया और बॉडी डिटॉक्स में सहायक होता है। साथ ही इस प्रकार से गर्म पानी पीना आपके शरीर में फैट पिघलाने के साथ कैलोरी बर्न करने में मददगार है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि आपको मसल्स रिकवरी के लिए शकरकंद और फ्रूट स्मूदी का सेवन करना चाहिए। आप इसे 30-60 मिनट के अंदर खाएं, खूब पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट्स भी लें और शरीर को ठीक होने दें, जो कि अगले वर्कआउट के लिए जरूरी है। साथ ही इससे शरीर की एनर्जी भी बनी रहती है।

सबसे जरूरी बात ये है कि शरीर में पानी की कमी को पूरा करना, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीना और अपने शरीर की जरूरतों को समझना। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें और पिएं भी तो गुनगुना पानी पिएं।

FAQ

  • 1 दिन में कितना घंटा वर्कआउट करना चाहिए?

    1 दिन में आपको लगभग 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज या वर्कआउट करना चाहिए। इससे शरीर फिट रहती है और आप कई बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही ये वेट लॉस के साथ बॉडी टॉनिंग में भी मददगार है।
  • सुबह जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए?

    सुबह जिम करने के बाद आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाना चाहिए जैसे कि दाल, दूध, दही, पनीर और फल खा सकते हैं। इसके अलावा आप नट्स और ड्राईफ्रूट्स खा सकते हैं।
  • जिम में 3-3-3 का नियम क्या है?

    जिम में आपको 3-3-3 रूल को फॉलो करना चाहिए जैसे पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें, फिर कार्डियो सेशन और फिर एक्टिव रिकवरी सेशन फॉलो करें। इस प्रकार से इस नियम को फॉलो करना आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

Read Next

क्या डिहाइड्रेशन की वजह से जिम परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 16:42 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 16:42 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 16:42 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 07, 2026 10:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content