-1763812731135.webp)
Can Drinking Hot Water Stop A Cough: बढ़ती खांसी और खराब एक्यूआई के कारण इन दिनों कई लोग सर्दी-जुकाम खांसी से परेशान हैं। आपको पता होगा कि कभी-कभी खांसी अचानक भी शुरू हो जाती है। ऐसा क्यों होता है? ऐसा एक्यूट इंफेक्शन जैसे कोल्ड-फ्लू और क्राॅनिक कंडीशन की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, कभी-कभी एलर्जी या डस्ट या स्मोक की वजह से भी अचानक खांसी शुरू हो सकती है। बहरहाल, अचानक खांसी होने पर आप क्या करते हैं? कई लोग ठंडा पानी पीते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी हैं, जो गुनगुना पानी पीते हैं ताकि खांसी रुक जाए। ऐसे में सवाल है उठता है कि क्या वाकई अचानक खांसी में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Sr. Consultant - Pulmonology डॉ. ए. एस. संध्या से।
इस पेज पर:-
क्या अचानक होने वाली खांसी में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद है?- Does Drinking Hot Water Reduce Cough
-1763812976986.jpg)
एनसीबीआई की मानें, तो खांसी में गुनगुना पानी पीना लाभकारी हो सकता है। इसमें प्रकाशित रिसर्च से पता चलता है कि अचानक हुई खांसी, जुकाम या सर्दी लगने पर गुनगुना पानी और सूप जैसी चीजें पीने से तुरंत रिलीफ मिलता है। असल में, गर्म पानी पीने से म्यूकस यानी गले में मौजूद बलगम नर्म हो जाता है और इससे इंफेक्शन में भी कमी आती है। इसका मतलब है कि अचानक आई खांसी में गुनगुना पानी पीने से फायदा होता हैं, जिन्हें दिक्कत होती है उन्हें इस उपाय को अपनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद क्यों होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
खांसी में गुनगुना पानी पीने के फायदे- Benefits Of Hot Water For Cough
-1763813005607.jpg)
गले में आरामः आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब बहुत ज्यादा खांसी होती है, तो इसकी वजह से गले में काफी तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसा लगता है, जैसे गला छिल गया है। ऐसी कंडीशन में जब पानी पिया जाता है, तो इससे गले को आराम मिलता है और खांसी भी कम होती है।
म्यूकस का पिघलाः खांसी के दौरान छाती में इतना कफ जम जाता है कि वह निकलता नहीं है। वहीं, जैसे आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो तुरंत म्यूकस यानी बलगम पतला हो जाता है और यह आसानी से बाहर भी निकल जाता है।
हाइड्रेशन बढ़नाः गुनगुना पानी पीने से बाॅडी हाइड्रेट रहती है। ध्यान रखें कि बाॅडी के हाइड्रेट रहने की वजह से इम्यून फंक्शन में सुधार होता है और शरर बेहतर तरीके से इंफेक्शन से लड़ पाता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं काला नमक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
खांसी में गुनगुना पानी कब है अधिक फायदेमंद?
वैसे तो अचानक बढ़ती खांसी में आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो समस्या में तुरंत आराम आ जाता है और आपको अच्छा भी महसूस होता है। हां, अगर आपको खांसी लंबे समय से हो रही है, तो आप इसमें शहद या नींबू जैसी मिक्स करक पी सकते हैं। इससे गुनगुना पानी पीना और फायदेमंद हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो पानी में नींबू मिलाकर पीने से विटामिन-सी मिलता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता और खांसी में भी कमी आती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि खांसी में गुनगुना पानी पीना काफी लाभकारी है। इसमें आप शहद, नींबू जैसी चीजें शामिल करके पी सकते हैं। इससे यह आपके लिए और भी लाभकारी साबित हो सकता है। हालांकि, हमेशा ध्यान रखें कि अगर खांसी अधिक हो रही है, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या खांसी होने पर गर्म पानी पीना चाहिए?
खांसी होने पर गर्म पानी पीन से गले को आराम मिलता है, गले की खराश से राहत मिलती है। यहां तक कि सर्दी-जुकाम में भी कमी आती है।गर्म पानी पीने से कौन सी बीमारी जड़ से खत्म होती है?
गर्म पानी पीन से किसी भी तरह की बीमारी जड़ से खत्म नहीं होती है। हां, इसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में कमी आती है। इसके अलावा, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन चमकदार बनती है और शरीर के सभी आॅर्गन सही तरह से काम करते हैं।क्या गर्म पानी से खांसी होती है?
गर्म पानी से खांसी नहीं होती है। हां, गर्म पानी पीने से साइनस, कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या और सर्दी-जुकाम में फायदा होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 22, 2025 18:57 IST
Published By : Meera Tagore