Honey vs Jaggery for Immunity: आज के दौर में जब हर दूसरा व्यक्ति बार-बार सर्दी-जुकाम, वायरल या थकान की शिकायत करता नजर आता है, तब एक ही शब्द सबसे ज्यादा सुनाई देता है इम्यूनिटी। मजबूत इम्यूनिटी न सिर्फ हमें बीमारियों से बचाती है, बल्कि शरीर को अंदर से ताकत भी देती है। ऐसे में लोग दवाइयों और सप्लीमेंट्स के बजाय अब किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। इन्हीं में शहद और गुड़ दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। घर के बड़े अक्सर कहते हैं कि रोज शहद खाने से शरीर मजबूत रहता है, वहीं कुछ लोग मानते हैं कि गुड़ खून बढ़ाता है और ठंड-खांसी से बचाता है। किसी की सुबह शहद-नींबू से शुरू होती है, तो कोई खाना खाने के बाद गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा जरूर खाता है लेकिन जब बात इम्यूनिटी बढ़ाने की आती है, तो मन में सवाल उठना लाजमी है कि इन दोनों में से बेहतर कौन है? इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं, शहद या गुड़?
शहद या गुड़, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या बेहतर? - Which is better for health, jaggery or honey
इम्यूनिटी शरीर की वह ताकत है जो हमें वायरस, बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सिर्फ सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि रोजाना की डाइट में शामिल नेचुरल पोषक तत्व ही इम्यूनिटी को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखते हैं।'' शहद और गुड़ दोनों ही रिफाइंड शुगर का हेल्दी विकल्प माने जाते हैं, लेकिन इनके गुण अलग-अलग हैं। अगर पोषण की बात करें तो शहद में प्राकृतिक एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, वहीं गुड़ में मिनरल्स और आयरन की मात्रा अधिक होती है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं, ''शहद तुरंत इम्यूनिटी बूस्ट देता है, जबकि गुड़ लंबे समय तक शरीर को ताकत देता है।''
इसे भी पढ़ें: ठंड के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 5 मसाले, एनर्जी रहेगी बूस्ट
इम्यूनिटी के लिए शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह गले की खराश, खांसी और सर्दी-जुकाम में राहत देता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं, ''शहद शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, यह पाचन सुधारता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, शहद जल्दी एनर्जी देता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, खासतौर पर बदलते मौसम में।
इम्यूनिटी के लिए गुड़
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की ताकत बढ़ाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''गुड़ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और खून की कमी को दूर कर इम्यूनिटी सपोर्ट करता है।'' गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, फेफड़ों को साफ रखने में मदद करता है, सर्दियों में इंफेक्शन से बचाव करता है और गुड़ खासतौर पर ठंड के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये 5 तरह के काढ़ा, बता रहे हैं एक्सपर्ट
डाइटिशियन की सलाह
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, बार-बार सर्दी-जुकाम होता है तो शहद, कमजोरी, थकान और खून की कमी है तो गुड़ का सेवन करें। वहीं पाचन खराब रहता है तो दोनों सीमित मात्रा में और सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ानी है तो गुड़ ज्यादा बेहतर होता है।
निष्कर्ष
शहद और गुड़ दोनों ही इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं, लेकिन कोई एक सभी के लिए परफेक्ट नहीं है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सही विकल्प आपकी उम्र, सेहत और जरूरत पर निर्भर करता है। अगर सही मात्रा और सही समय पर सेवन किया जाए, तो शहद और गुड़ दोनों ही आपकी इम्यूनिटी को नेचुरल रूप से मजबूत बना सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
FAQ
इम्यूनिटी कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
बार-बार सर्दी-जुकाम होना, जल्दी थक जाना, घाव का देर से भरना, बार-बार इंफेक्शन होना और एनर्जी की कमी इम्यूनिटी कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं।कमजोर इम्यूनिटी के लिए क्या खाएं?
फल-सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही, हल्दी, अदरक, शहद, गुड़, नट्स और पर्याप्त पानी इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं।क्या सिर्फ सप्लीमेंट्स से इम्यूनिटी बढ़ती है?
सिर्फ सप्लीमेंट्स काफी नहीं होते। बैलेंस डाइट, अच्छी नींद, नियमित एक्सरसाइज और तनाव कम करना इम्यूनिटी के लिए उतना ही जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2026 17:53 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jan 21, 2026 17:53 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain