Roasted Garlic With Honey Benefits in Hindi: कोविड-19 के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने और बीमारियों से बचाव के लिए अलग-अलग तरीके की चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं, ताकि कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत की जा सके और सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव संभव हो सके। ऐसे में कई लोग अपनी डाइट में लहसुन और शहद दोनों को शामिल करते हैं। यह दोनों ही चीजें कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करने में मदद करते हैं। खासकर लहसुन को भूनकर खाना आपकी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि लहसुन भूनकर शहद के साथ खाने (lahsun aur shahad khane ke fayde in hindi) के क्या फायदे हैं?
भुना लहसुन शहद के साथ खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, लहसुन को भूनकर शहद के साथ खाने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि यह कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसलिए, इस मिश्रण को खाने से आपको ये फायदे (lahsun aur shahad ko milakar khane ke fayde) मिल सकते हैं:
1. इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाएं
भुना हुआ लहसुन शहद के साथ खाने (roasted garlic and honey benefits) से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं और शहद में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए, इस मिश्रण का सेवन सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में काफी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: फर्मेंटेड लहसुन-शहद खाने से शरीर को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी
2. पाचन बेहतर होता है
जिन लोगों को गैस, अपच, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है उनके लिए भुना हुआ लहसुन और शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। भुना हुआ लहसुन आपके पाचन रसों को एक्टिव करता है और शहद आपकी आंतों को साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस मिश्रण का सेवन खाने को सही तरीके से पचाने और पेट को हल्का महसूस करने में मदद करता है।
3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
लहसुन का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं, भुना हुआ लहसुन शहद में मिलाकर खाने से भी दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इस मिश्रण का सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे मदद करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी शरीर में बढ़ता है। इस मिश्रण का सेवन आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में फायदेमंद माना जाता है।
4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बच्चों से लेकर बड़े सभी भी काफी आम हो गई है। ऐसे में भुना हुआ लहसुन शहद के साथ खाना ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को आराम देने में मदद करते हैं और शहद के साथ लेने पर ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाने में मदद मिल सकती है।

5. शरीर डिटॉक्स होता है
भुना हुआ लहसुन और शहद शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर को अंदर से साफ रखता है।
6. वजन नियंत्रण करें
वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी भुना हुआ लहसुन शहद के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट भुना हुआ लहसुन शहद के साथ खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: लहसुन और शहद की जुगलबंदी हमेशा नहीं है फायदेमंद, जानें कितना कारगर है वजन घटाने का ये नुस्खा?
भुना लहसुन शहद के साथ कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, भुना लहसुन और शहद खाने का तरीका काफी आसान होता है। इसे खाने के लिए 2-3 लहसुन की कलियों को हल्का भून लें और फिर उन्हें ठंडा करेक 1-2 चम्मच शुद्ध शहद के साथ सुबह खाली पेट खाना चाहिए। नियमित और सीमित मात्रा में इस मिश्रण का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष
भुना हुआ लहसुन शहद के साथ खाना सिंपल, सस्ता और नेचुरल उपाय होता है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, ध्यान रहे किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, ताकि इसके कारण किसी तरह की समस्या न हो।
Image Credit: Freepik
FAQ
लहसुन को भूनकर खाने से क्या फायदा होता है?
लहसुन भूनकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, पाचन में सुधार होता है और सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलती है।भुना हुआ लहसुन कैसे बनाएं?
भुना हुआ लहसुन बनाने के लिए आप लहसुन के सिर के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे जैतून के तेल में हल्का सा फ्राई कर लें और नमक छिड़क कर खाएं।रात को सोते समय भुना हुआ लहसुन खाने के क्या फायदे हैं?
रात के समय भुना हुआ लहसुन खाने से पाचन में सुधार होता है, कब्ज और गैस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा इम्यूनिटी बूस्ट करने और लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 14:40 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 20, 2026 14:40 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 20, 2026 14:40 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra