Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गुड़ में मिलाकर लें रसोई में मौजूद ये 2 चीजें, हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर मोटापा तक मैनेज करने में मददगार

Lahsun adrak Gud Khane Ke Fayde: लहसुन, अदरक और गुड़, तीनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे कारगर हो सकता है? इस बारे में हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात की।

Lahsun adrak Gud Khane Ke Fayde: सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। लोग शरीर में दर्द, बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से लेकर सिर दर्द तक कई चीजों से परेशान रहते हैं। इसके अलावा सर्दियों में शरीर में कमजोरी और सुस्ती जैसी भी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ऐसी स्थिति में आपको डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि गर्म होने के साथ इन तमाम समस्याओं से बचाव में मददगार हो जैसे कि लहसुन, अदरक और गुड़। आइए, जानते हैं लहसुन, अदरक और गुड़ खाने के फायदे Ayurvedic Dr. Shrey Sharma of Shri Ram Hans Charitable Hospital, Sirsa, Haryana से।

गुड़ में मिलाकर लें रसोई में मौजूद ये 2 चीजें

Dr. Shrey Sharma बताते हैं कि लहसुन, अदरक और गुड़ तीनों का सेवन आपको कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। दरअसल, लहसुन बल्य गुणों वाला है जिसकी प्रकृति तीखी और गर्म है। इसके अलावा अदरक एक सर्वगुणकारी औषधि जो शरीर को गर्म करती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि आपको मौसमी संक्रमण से बचा सकते हैं। इसके अलावा ये एनर्जी बूस्टर है जो कि शरीर को गर्म रखने के साथ शरीर को खून की कमी से बचाते हैं। ये तीनों मिलकर आपको कई सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। जैसे

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

डॉ. श्रेय बताते हैं कि लहसुन, फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है। ये शरीर में जमा बैड फैट के लिपिड्स को कम करने के साथ शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। इस वजह से ये हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। अब बात अदरक की करें तो ये शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ फैट को पिघलाने और धमनियों को हेल्दी रखने में मददगार है। जब आप गुड़ के साथ इसे खाते हैं तो ये तीनों मिलकर ब्लड वेसेल्स को साफ करते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे करें चेरी का सेवन, जानें फायदे

मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार

जब आप लहसुन, अदरक और गुड़ को एक साथ लेते हैं तो ये तीनों मिलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और पाचन क्रिया में तेजी लाते हैं। इससे आप जो भी खाते हैं वो तेजी से पचने लगता है और वेट बैलेंस करने में मदद मिलती है। इस प्रकार से जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए भी इन तीनों का सेवन फायदेमंद है।

high_cholesterol

शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार

शरीर को डिटॉक्स करने में ये तीनों ही बेहद कारगर हैं। जब आप लहसुन, अदरक और गुड़ को एक साथ खाते हैं तो ये बॉडी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के साथ गंदगी को डिटॉक्स करने में मददगार है। इससे लिवर से लेकर सभी अंगों की सफाई होती है और पाचन क्रिया का कामकाज सही रहता है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए भी ये तीनों ही फायदेमंद हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई ट्राइग्लिसराइड्स लेवल सेहत को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें 

सर्दी-जुकाम से बचाव में कारगर

लहसुन, अदरक और गुड़, तीनों मिलकर शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं जिससे आप मौसमी इंफेक्शन से बच सकते हैं। जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम की दिक्कत रहती है उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है क्योंकि ये कफ कम करने के साथ कंजेशन से भी बचाव में मददगार है।

तो इन तमाम फायदे के लिए आपको इन 3 चीजों को एक साथ खाना चाहिए। आपको बस करना ये है कि लहसुन और अदरक को कूट लें और फिर इसे गुड़ में पकाकर खाएं। इस प्रकार से ये आयुर्वेदिक उपाय सर्दियों में कई समस्याओं का कारगर इलाज हो सकते हैं।

FAQ

  • लहसुन और गुड़ एक साथ कैसे खाएं?

    लहसुन और गुड़ को आप एक साथ खा सकते हैं बस आपको करना ये है कि 1 कली लहसुन की लें और इसे गुड़ के एक टुकड़े के साथ खाएं। ये शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं।
  • लहसुन की प्रकृति गर्म होती है या ठंडी?

    लहसुन की प्रकृति गर्म होती है और इसका सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है जैसे जोड़ों में दर्द, हाई कोलेस्ट्रॉल और धमनियों से जुड़ी समस्याओं में ये फायदेमंद है।
  • क्या मैं सीधे कच्चा लहसुन खा सकता हूं?

    आप सीधे कच्चा लहसुन खा सकते हैं बस इशे ज्यादा मात्रा में न खाएं। बस 1 कली ही 1 दिन में खाएं। इसे ज्यादा मात्रा में खाना आपको बीमार कर सकता है।

Read Next

Male Fertility: स्पर्म काउंट और क्वालिटी सुधारने में कितनी कारगर है अश्वगंधा और सफेद मूसली? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 21, 2026 13:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 21, 2026 13:06 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content