Ginger and garlic water benefits: भारतीय रसोई में अदरक (Ginger) और लहसुन (Garlic) को एक जरूरी मसाले के रूप में देखा जाता है। इन दोनों को ही लोग सेहत के लिए अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते आए हैं। अगर आप पाचन तंत्र में सुधार लाना चाहते हैं या वजन घटाना चाहते हैं तो अदरक और लहसुन दोनों ही बेहद फायदेमंद हैं लेकिन आज हम इन दोनों से बने पानी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि सेहत के लिए ये दोनों कैसे फायदेमंद हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से बात की।
अदरक और लहसुन का पानी पीने से क्या होता है?
Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि अदरक के सेवन से जहां इम्यूनिटी बूस्ट होती है वहीं लहसुन शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। अदरक जहां एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है और सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है वहीं लहसुन एंटी इंफ्लेमेटरी है जो कि शरीर की सूजन दूर करने में मददगार है। इसके अलावा भी इन दोनों से बने पानी को पीने के कई फायदे हैं, जैसे
पाचन में सुधार होता है
अदरक और लहसुन पानी से पेट की समस्या जैसे- गैस, कब्ज और अपच, आदि में राहत मिलती है। दरअसल, ये दोनों मिलकर पेट के एसिडिक पीएच को बैलेंस करने में मदद करते हैं और ब्लोटिंग व सूजन में कमी लाते हैं। इन दोनों का पानी पीना पाचन तंत्र को तेज करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
इसे भी पढ़ें: शाम को पेट फूलने से हैं परेशान? न्यूट्रिशनिस्ट ने सुबह के नाश्ते में फाइबर शामिल करने की दी सलाह
वजन घटाने में मददगार
अदरक और लहसुन का पानी फैट बर्न करने में मददगार और इससे आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं। ये दोनों गर्मी पैदा करते हैं और आंतों की गति में तेजी लाते हैं जिससे शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मददगार
अदरक और लहसुन तके पानी की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से यह सर्दी-खांसी की समस्या में राहत दिलाता है और इंफेक्शन को कम करता है। इन दोनों को पीना कफ को पिघलाने के साथ कंजेशन कम करने वाला है। इससे फेफड़ों की सफाई होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है।
सूजन और दर्द में राहत दिलाने वाला
अदरक और लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है या हड्डियों में सूजन की समस्या बनी रहती है उनके लिए इन दोनों का सेवन बेहद फायदेमंद है। इससे आप राहत महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है
अदरक और लहसुन का पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इससे ब्लड वेसेल्स का सफाया होता है और धमनियों की दीवारों पर बैड फैट लिपिड्स नहीं जमते। इससे हाई बीपी की दिक्कत से बचाव होता है और दिल की सेहत सही रहती है।
अदरक पानी कितने दिन पीना चाहिए?
अदरक और लहसुन का पानी 15–20 दिन तक आप एक-एक दिन गैप करके पी सकते हैं। वेट बैलेंस करने के लिए आप लगातार 21–30 दिन तक अदरक और लहसुन का पानी पी सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट से बात करके ही सेहत के अनुसार इस पानी का सेवन करें।
हालांकि, गर्भवती महिलाएं या जिन लोगों का पित्त बढ़ा हुआ हो उन्हें अदरक-लहसुन का पानी पीने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट में जलन, गैस या कब्ज का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका सेवन शुरू करें।
FAQ
अदरक और लहसुन के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
अदरक और लहसुन का ज्यादा सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है जैसे पेट की गर्मी बढ़ सकती है। पित्त की दिक्कत हो सकती है और आपका हाजमा भी खराब हो सकता है।क्या अदरक का पानी किडनी के लिए अच्छा है?
अदरक के पानी में जिंजरोल होता है जो कि ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकते हैं और किडनी के काम काज की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।क्या अदरक का पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है?
अदरक का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद कारगर है। ये मौसमी इंफेक्शन से बचाव में मददगार है जिससे आपको सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 22, 2026 09:07 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 22, 2026 09:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma