अदरक और लहसुन दोनों में बहुत से औषधीय गुण होते है, साथ ही, इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या गर्मियों में अदरक और लहसुन का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? ऐसे में आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।
गर्मियों में अदरक और लहसुन खाने से पेट पर बुरा असर होता है?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अदरक और लहसुन दोनों में औषधीय गुण तो होते हैं, लेकिन इनकी तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट पर बुरा असर हो सकता है या पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ता है पित्त दोष
गर्मियों में अदरक और लहसुन का अधिक सेवन करने से पित्त दोष बढ़ता है, जिसके कारण व्यक्ति को जलन होने और एसिडिटी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इससे मुंहासे, रेशैज, मुंह में छाले और अधिक पसीना आने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अदरक और लहसुन का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया
पेट में दर्द होने
गर्मियों में अदरक और लहसुन को जरूरत से ज्यादा खाने और शरीर में पित्त दोष का स्तर बढ़ने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति को पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-1780165714069.jpg)
बढ़ती है एसिडिटी
अदरक और लहसुन की गर्म तासीर होती है, जिसके कारण शरीर में गर्मी बढ़ने, एसिडिटी होने, जलन होने और गैस होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ती अपच की समस्या
अदरक और लहसुन को ज्यादा खाने से व्यक्ति को अपच और ब्लोटिंग होने जैसी समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ें: लहसुन और अदरक एकसाथ खाना सेहत के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से
अदरक और लहसुन का सेवन कितनी मात्रा में करें?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गर्मियों में अदरक और लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। 1 दिन में 4 ग्राम तक अदरक का सेवन किया जा सकता है। वहीं, लहसुन की 1 कली का सेवन किया जा सकता है।
निष्कर्ष
गर्मियों में अदरक और लहसुन का अधिक सेवन करने से शरीर में पित्त दोष के बढ़ने. शरीर में गर्मी बढ़ने, पेट में दर्द होने, एसिडिटी, जलन, गैस, अपच और ब्लोटिंग होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इनसे किसी भी तरह की परेशानियां होने या इनसे एलर्जी होने पर या कोई मेडिकल कंडीशन होने पर इनका सेवन करने से बचें और कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अदरक कब नहीं खाना चाहिए?
ब्लड ब्लीडिंग, पित्त में पथरी होने, सर्जरी, खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अदरक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।पेट की गर्मी से क्या-क्या परेशानी होती है?
पेट में गर्मी होने पर व्यक्ति को एसिडिटी, सीने-गले में जलन होने, पेट में भारीपन होने, कब्ज, गैस, मुंह में छाले होने, खट्टी डकार आने और स्किन पर रेशैज होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 30, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 30, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 30, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta