Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से

लहसुन का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

भारत की ज्यादातर रसोई में लहसुन का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह लहसुन सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाने में फायदेमंद नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने के फायदों के बारे में।

खाली पेट लहसुन की एक कली खाने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से सेहत को कई तरह से फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

1. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है

लहसुन में एंटी-लिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी HDL को बढ़ाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट रोजाना लहसुन की एक कली खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का संतुलन बेहतर बना रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बाजार का छिला हुआ लहसुन खाना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे

2. फैट कम करने में फायदेमंद

रोजाना लहसुन की एक कली खाने से शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। यह फैट के पाचन में मदद करता है और शरीर में ज्यादा फैट को जमा होने से रोकता है। ऐसे में जो लोग वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए सीमित मात्रा में लहसुन खाना फायदेमंद हो सकता है।

Ragi-or-Bajra-for-diabetes-inside

3. पाचन के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में लहसुन को अग्नि-वर्धक और दीपनीय कहा गया है। इसका मतलब है कि यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है और खाने को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है। जिन लोगों को अपच, गैस या पेट में भारीपन महसूस होता है, उनके लिए लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. गैस और वात दोष में राहत

लहसुन को वात-शामक माना जाता है। यह शरीर में गैस बनने की समस्या को कम करता है और वात दोष को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद के अनुसार नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन को भुनकर शहद में मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 6 लाजवाब फायदे, जानें खाने का तरीका

लहसुन खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसकी तासीर बहुत गर्म और पित्त-वर्धक मानी जाती है। इसलिए, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है या जिन्हें एसिडिटी, जलन और गर्मी की समस्या महसूस होती है, उन्हें लहसुन का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन दिल को हेल्दी रखने, पाचन को बेहतर रखने और फैट बर्न करने में मदद कर सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है, इसलिए इसका सेवन अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितना लहसुन खाना चाहिए?

    एक दिन में 1 से 2 लहसुन की कलियां कच्ची खाना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
  • कच्चा लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

    कच्चा लहसुन पाचन से जुड़ी समस्या होने पर, लो ब्लड प्रेशर, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या ब्लड थिनर दवाओं के साथ लेने से बचना चाहिए।

Read Next

आयुर्वेदिक घड़ी देखकर बनाएंगे द‍िनचर्या, तो रहेंगे फोकस्ड और बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी, जानें कैसे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 22, 2026 08:16 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 22, 2026 08:16 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content