Doctor Verified

ज्यादा लहसुन खाने से लिवर को पहुंच सकता है नुकसान, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितना लहसुन खा सकते हैं

लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर खराब होने का खतरा रहता है, एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा में करें इसका सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा लहसुन खाने से लिवर को पहुंच सकता है नुकसान, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितना लहसुन खा सकते हैं


लहसुन को भरात के लगभग हर किचेन में इस्तेमाल किया जाता है। मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला लहसुन कई गुणों से युक्त होता है। लेकिन आपको पता होगा कि शरीर के लिए फायदेमंद चीजों का भी अत्यधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है। लहसुन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। वैसे तो लहसुन में मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कैंसर जैसी घातक समस्या में भी उपयोगी माना जाता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके पाचन तंत्र और पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। लहसुन के सेवन को लेकर हुई कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसका अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए बहुत घातक हो सकता है। आयुर्वेद में सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की कली खाने के फायदे भी बताए गए हैं। खाने के अलावा लहसुन को कई तरह के घरेलू नुस्खों और देसी इलाज में भी प्रयोग किया जाता है। इतने सारे फायदों से भरपूर होने के बाद भी लहसुन का अधिक सेवन नुकसादायक साबित हो सकता है। लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर पर भी बहुत बुरा असर होता है आइये जानते हैं इसके बारे में।

लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर डैमेज होने का खतरा (Too Much Garlic Can Damage Liver)

Garlic-Can-Damage-Liver

(image source - freepik.com)

आपको भी कई बार कुछ विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर ने लहसुन का सेवन कम करने या न करने की सलाह दी होगी। क्योंकि लहसुन में बहुत सारे ऐसे तत्व होते हैं, जो रोगों की गंभीरता को बढ़ा सकते हैं। लखनऊ के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ तुलसी शंकर शुक्ल के मुताबिक लहसुन का संतुलित मात्रा में सेवन लिवर समेत शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। लीवर हिस्टोलॉजी, सीरम ट्रांसएमिनेस, बिलीरुबिन और क्षारीय फॉस्फेट आदि की वजह से बुरा असर लिवर पर पड़ता है। एक शिध के मुताबिक जब अधिक मात्रा में लहसुन का डोज अध्ययन में इस्तेमाल किये गए चूहों पर किया गया तो उनके लिवर फंक्शन टेस्ट की रिपोर्ट में लिवर पर हानिकारक प्रभाव देखे गए। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं में उपयोगी होते हैं। इसमी मौजूद गुणों और पोषक तत्वों के कारण पूरी दुनिया में इसकी खूब मांग भी है। लेकिन इसकी अधिकता लिवर समेत कई अंगों पर बुरा असर करती है।

रोजाना इतनी मात्रा में ही करें लहसुन का सेवन (How Much Garlic Is Good For Health?)

आंत में किसी भी तरह का घाव, छाले या समस्या होने पर लहसुन का सेवन आपको नहीं करना चाहिए या बहुत कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि लहसुन के कारण आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद कुछ तत्व लिवर रोगों को ठीक करने के लिए दी जाने वाली दवाइयों के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इसलिए ऐसे मरीज जिनकी लिवर रोगों की दवा चल रही है, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना एक निश्चित मात्रा से अधिक लहसुन का सेवन करना लिवर के लिए खतरनाक माना जाता है। एक शोध के मुताबिक 0.1 या 0.25 ग्राम / किग्रा शरीर के वजन / दिन से अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन नुकसानदायक होता है।

Garlic-Can-Damage-Liver

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : पाचन तंत्र मजबूत करने और इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए करें जंगली लहसुन का सेवन, जानें अन्‍य फायदे

रोजाना निश्चित मात्रा से अधिक लहसुन का सेवन करने से लिवर डैमेज होने का खतरा तो रहता ही है इसके साथ ही शरीर के लिए भी खतरनाक माना जाता है। लहसुन का सेवन मसाले के रूप में तो किया ही जाता ही है इसके साथ ही बीमारियों में भी इसका सेवन औषधि के रूप में किया जाता है। लहसुन को डाइट में मसाले के रूप में या इसकी चटनी, अचार बनाकर सेवन कर सकते हैं। औषधि के रूप में लहसुन का सेवन करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(main image source - freepik.com)

Read Next

नारियल के तेल में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 लाभ

Disclaimer