नारियल के तेल में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 लाभ

नारियल के तेल में खाना बनाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। यह बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आप नारियल के तेल में भी खाना बना सकते हैं।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Nov 01, 2021 17:21 IST
नारियल के तेल में खाना बनाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 लाभ

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

नारियल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए खाने में इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। नारियल को सूखा खाया जा सकता है, नारियल पानी या नारियल का दूध भी पिया जा सकता है। इतना ही नहीं नारियल का तेल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जा सकता है, इससे खाना बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है। नारियल का तेल बालों, त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार नारियल के तेल को पित्त प्रकृत्ति के लोगों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। दरअसल, नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है, जो पित्त को शांत करके शरीर को ठंडक देता है। इसके तेल में खाना बनाया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। नारियल के तेल में खाना बनाने से यह दिल को स्वस्थ रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है और पित्त प्रकृत्ति के लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

weight loss

(image : cinnamonfood.com)

नारियल तेल में पोषक तत्व

नारियल का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। नारियल के तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। नारियल का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे पाचन शक्ति भी मजबूत बनती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

1. वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो नारियल के तेल में बना खाना खा सकते हैं। इसमें अन्य तेलों के मुकाबले कम फैट होता है। इसलिए इसमें पका खाना आपके वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें - नारियल का लड्डू खाएं और बनाएं सेहत, डायटीशियन से जानें इसके 6 फायदे और आसान रेसिपी

2. हड्डियां मजबूत बनाए

नारियल का तेल हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। इस तेल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप नारियल के तेल में खाना बनाते हैं, तो इससे लंबी उम्र तक आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

नारियल का तेल विटामिंस, मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इस तेल में खाना बनाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आप इस तेल में अपना खाना बना सकते हैं।

4. पित्त प्रकृति के लोगों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों के लिए नारियल के तेल में बना खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस तेल में बना खाना बेहद लाभदायक होता है। अगर आपकी प्रकृति पित्त है यानी आपके शरीर की तासीर गर्म है, तो आपको नारियल के तेल में बना खाना ही खाना चाहिए। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है।

इसे भी पढ़ें - सूखा नारियल खाने से महिलाओं काे मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे, जानें इनके बारे में

5. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

नारियल के तेल में बना खाना खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। दरअसल, नारियल का तेल पाचन को आसान बनाता है। इसलिए इसमें बना खाना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट होता है और शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है

thyroid

6. थायराइड कंट्रोल करे

नारियल के तेल में बना खाना खाने से थायराइड को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। अगर आपको थायराइड है, तो नारियल के तेल में बना खाना ही खाएं। इससे आपको थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी

अगर आप भी नारियल के तेल से फायदा चाहते हैं, तो इसे अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस तेल से खाना बनाया जा सकता है, यह पाचन में भी आसान होता है। साथ ही वजन कम करने के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल का तेल स्वास्थ्य को कई लाभ देता है।

Disclaimer