इन 8 कारणों से हो सकता है आपका लिवर कमजोर, एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण और लिवर मजबूत बनाने के तरीके

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कमजोर लिवर के कई कारण हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 8 कारणों से हो सकता है आपका लिवर कमजोर, एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण और लिवर मजबूत बनाने के तरीके


लिवर को हिंदी में यकृत और जिगर कहते हैं। यह हमारे शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है। लिवर पेट के दाईं और नीचे की ओर होता है। लिवर हमारे शरीर की कई क्रियाओं को नियंत्रित करता है। इसमें खाने को पचाना, शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करना जैसे कार्य शामिल हैं। इसके साथ-साथ लिवर हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करता है, जो बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होती हैं। लिवर खराब होने पर शरीर की कार्य क्षमता पर भी असर पड़ता है। ऐसे में लिवर डैमेज होने से पहले इसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है। लिवर कमजोर होने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं लिवर कमजोर होने के कारण और इसके लक्षण क्या हैं?

मनीपाल हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर कुणाल दास बताते हैं कि भोजन को पचाने में लिवर अहम भूमिका निभाता है। लिवर हमारे शरीर में मौजूद कार्बोहाइट्रेड को  ग्लाइकोजन के रूप में जमा करके रखता है और जरूरत पड़ने पर इसे ग्लूकोज के रूप में बदलता है। इसके साथ ही यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों को नष्ट निष्क्रिया करके उसे प्रोटीन के रूप में बदलता है। शारीरिक विकास के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। 

क्या हैं लिवर के रोग (What are liver disease)

  • पीलिया (jaundice)
  • लिवर में कैंसर
  • हैपेटाइटिस
  • लिवर में सूजन
  • फैटी लिवर

किन कारणों से लिवर में होती हैं बीमारियां? (causes of liver disease)

डॉक्टर बताते हैं कि खाने पीने में लापरवाही की वजह से लिवर से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अगर आप गलत खानपान करते हैं, तो आपको लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। गतल आदतों के कारण हमारे शरीर का लिवर खराब हो सकता है। अधिक धूम्रपान, नमक का अधिक सेवन, शराब पीना जैसी आदतें लिवर की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

  • शराब औऱ अधिक सिगरेट पीना
  • दूषित मांस खाना
  • नमक का अधिक सेवन
  • गंदा पानी पीना
  • मिर्च मसालेदार चीजों के सेवन से
  • जंक फूड्स का अधिक सेवन करने से
  • लगातार कब्ज की परेशानी होने से भी आपका लिवर डैमेज हो सकता है। 
  • एंटीबायोटिक और नकली दवाईयों के अधिक सेवन से लिवर खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गंध-स्वाद का न मिलना या नाक बहना हो सकता है क्रॉनिक साइनोसाइटिस का लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और इलाज

लिवर खराब होने के लक्षण ( Symptoms in body when the liver is damaged)

लिवर से जुड़ी परेशानी होने से आपको कुछ लक्षण नजर आते हैं। अगर आप इन लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज करेगें, तो लिवर डैमेज होने से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं। लिवर से जुड़ी समस्या होने पर दिखने वाले लक्षण

  • पेशाब का रंग पीला होना
  • पाचन तंत्र में खराबी
  • पेट में सूजन आना
  • छाती में जलन और भारीपन महसूस होना।
  • भूख ना लगना
  • पेट में गैस होना।
  • बदहजमी होना।
  • लिवर वाली जगह पर दर्द होना।
  • आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखना।
  • आंखे पीली दिखना
  • चेहरा पीला दिखना
  • स्वाद खराब होना
  • मुंह से बदबू आना
  • आंखों के नीचे डार्क सर्कल बनना
  • शारीरिक कमजोरी महसूस होना

इसे भी पढ़ें - लंबे समय से आपको भी हो रहा है छाती में दर्द? तो जान लें क्या है कारण और बचाव के तरीके

लिवर की कमजोरी को दूर करने के घरेलू उपाय (Home remedies to treat liver weakness)

लिवर से जुड़ी बीमारियां आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ रही है। खाने को पचाने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। लिवर हमारे शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज के रूप में बदलता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर करता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे आपका लिवर रहेगा स्वस्थ

लिवर की कमजोरी दूर करे पालक और गाजर

लिवर की कजमोरी को दूर करने के लिए पालक और गाजर का जूस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर आपके लिवर में सूजन और गर्मी है, जो सुबह शाम पालक और गाजर का जूस पिएं। लिवर सिरोसिस के लिए भी पालक और गाजर का जूस फायदेमंद होता है। ध्यान रहे कि दोनों की मात्रा समान हो। दिन में कम से कम 1 बार गाजर और पालक का जूस जरूर पिएं।

हल्दी है फैटी लिवर के लिए हेल्दी

हल्दी कई बीमारियों को दूर करने में गुणकारी होता है। इसमें एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो हमारे लिवर के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपके लिवर की कमजोरी दूर हो जाएगी। साथ ही हल्दी वाले दूध से आपके लिवर को मजबूती मिलती है।

लिवर की कमजोरी दूर करे सेब का सिरका

सेब का सिरका आपके संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें शरीर से हानिकारक पदार्थों के गुण छिपे होते हैं। दिन में कम से कम 2 बार 1-1 चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। सेब के सिरके का सेवन आप पानी मिलाकर भी कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। 

पपीता से होता है लिवर स्वस्थ

पपीता लिवर सिरोसिस के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं, तो रोजाना 2 चम्मच पपीते के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में दिन बार इस मिश्रण का सेवन करें। यह लिवर में सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में शराब पीने से आपका होने वाला बच्चा हो सकता है इस खतरनाक सिंड्रोम का शिकार, जानें खतरे और लक्षण

लिवर की गर्मी को प्याज से करें दूर

रोजाना दिन में करीब 700 ग्राम प्याज खाएं। इससे लिवर सिरोसिस की परेशानी दूर हो सकती है। 

वीट ग्रास है लीवर का आयुर्वेदिक इलाज

गेंहू के घास में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके लिवर को मजबूती प्रदान करते हैं। वीट ग्रास का सेवन लिवर की कमजोरी को दूर करता है। आप वीट ग्रास का सेवन चबाकर या फिर इसका जूस बनाकर कर सकते हैँ।

मुलेठी है आपके लिए असरकारी

मुलेठी एक बहुत ही असरकारी जड़ी-बूटी है। यह आपके लिवर के स्वास्थ्य को ठीक करता है। मुलेठी के जड़ को पानी में अच्छे से उबालें। इस पानी को ठंडा होने के बाद छानकर दिन में दो बार इसका सेवन करें। मुलेठी का पानी खराब लिवर की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। 

Read more articles on Other disease in Hindi

Read Next

क्या आपको भी यात्रा के दौरान 'पेट साफ न होने' की होती है समस्या? जानें इसका कारण और आसान इलाज

Disclaimer