
अगर आप भी लंबे समय से छाती के दर्द का शिकार हैं तो जान लें क्या है इसके पीछे कारण और बचाव के तरीके।
छाती में दर्द एक आम समस्या है, जिसके कारण कई लोग परेशान रहते हैं। छाती या सीने का दर्द कई मामलों में स्वास्थ्य समस्याओं को दिखा सकता। सीने में दर्द काफी गंभीर स्थिति का शिकार बना सकता है, जिसके कारण आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी का सीने में दर्द किसी न किसी गंभीर कारण से भी हो, इसके कुछ आम कारण भी हो सकते हैं। कुछ लोगों को एक बार ही सीने के दर्द महसूस हुआ होगा, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो लंबे समय से छाती के दर्द से परेशान हो रहे हैं। इन स्थितियों को नजरअंदाज करना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि आप सीने के दर्द के कारण को जानें जिससे उससे बचाव आसान हो सके। इसलिए हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि किन कारणों से छाती में दर्द होता है और क्या है इससे बचाव।
छाती में दर्द के कारण (Causes Of Chest Pain In Hindi)
मांसपेशियों में तनाव
छाती में दर्द का कारण वैसे तो कई समस्याओं के कारण हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसका संपर्क मांसपेशियों में तनाव के कारण होता है। ऐसा तब होता है जब आपकी छाती की मांसपेशियों में सूजन रहती है जिसके कारण आपको दर्द महसूस होने लगता है। अगर ये कुछ समय में अपने आप कम हो जाए तो आपके लिए समस्या नहीं है लेकिन अगर ये लंबे समय तक रहे तो आपको कई गतिविधियों में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में आपको जरूरी है कि आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेट में गैस और एसिड रिफ्लैक्स
गैस के कारण पेट में दर्द महसूस होना और उसके बाद छाती में दर्द होने की समस्या एक आम है जिसका शिकार ज्यादातर लोग होते हैं। ऐसा तब होता है जब आपके पेट में मौजूद कुछ खाद्य पदार्थ के कारण होने वाली एसिडिटी या गैस पेट में भर जाती है और धीर-धीरे गले के पास आती रहती है। उस दौरान आपके पेट और सीने में तेज दर्द हो सकता है, जिसके कारण आपको कई बार जलन और खट्टा स्वाद भी महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: अपने आहार में जोड़ें ये चीज़ें और फेफड़ों को बनाएं स्वस्थ
पसली में चोट
पसलियों में चोट और अन्य फ्रैक्चर के कारण आपकी छाती में दर्द पैदा हो सकता है जिसके कारण आपको सूजन भी दिखाई दे सकती है। पसली में चोट आपकी पसलियों को फ्रैक्चर भी कर सकती है जो कई बार कुछ दिनों बाद एक दर्द और सूजन के साथ नजर आ सकती है। पसलियों में चोट या फ्रैक्चर के कारण आपकी छाती में दर्द हो सकता है।
अस्थमा या दमा
अस्थमा या दमा एक श्वांस से संबंधित विकार है जिसके कारण मरीज के गले में खराश, कफ, खांसी और सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। अस्थमा के मरीजों की गंभीर स्थिति के दौरान छाती में दर्द संभव है। हालांकि, कुछ मरीजों को अस्थमा की पुष्टि से पहले ही सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द जैसे संकेत नजर आ सकते हैं।
फेफड़ों की समस्या
फेफड़ों में समस्या के कारण या फेफड़ों के कार्य में बाधा पैदा होने के कारण भी छाती में लंबे समय तक दर्द महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं जब किसी के फेफड़ों में समस्या पैदा होती है तो उस दौरान सांस लेने में तकलीफ होती है और जब मरीज सांस लेता है तो उस दौरान छाती में दर्द होता है। ये स्थिति तब पैदा होती है जब आपके फेफड़ों और पसलियों के बीच जगह बनने लगती है, इसकी पुष्टि डॉक्टर द्वारा की गई जांच से ही पता चल सकता है।
हर्निया
हर्निया के दौरान भी छाती में दर्द एक लक्षण है, कुछ लोग जो हर्निया का शिकार है उस दौरान पेट द्वार छाती में दबाव के कारण सीने में दर्द हो सकता है। ऐसा तब होता है जब मरीज कुछ भी खाने-पीने का सेवन करता है जिसके कारण छाती के निचलने हिस्से में धक्का लगने लगता है।
इसे भी पढ़ें: लगातार एसिडिटी और सीने में जलन हो सकता है खाने की नली में कैंसर (एसोफैगल कैंसर) का संकेत, जानें कारण, लक्षण
कैसे करें बचाव
- गैस के कारण होने वाले छाती के दर्द में आपको जलन हो सकती है जिससे आप ये पहचान सकते हैं कि ये किसका दर्द है। ऐसे में आप उन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जो आपके पेट में गैस या एसिडिटी को पैद कर रहे हैं।
- व्यायाम आपको पूरी तरह से स्वस्थ रख सकता है, नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके फेफड़े लंब समय तक स्वस्थ रहते हैं जिसके कारण फेफड़ों का कार्य भी सही तरीके से चलता रहता है। इससे होने वाले छाती के दर्द को भी कम किया जा सकता है।
- कई मामलों में छाती का दर्द गंभीर समस्या का संकेत भी दे सकता है, ऐसे में आपको बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए साथ ही संबंधित जांच करानी चाहिए। इसकी मदद से आप किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से खुद का बचाव कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।