भारतीय मसालों में से एक अदरक में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने या अचार के रूप में खाने या खाने में अदरक डालकर पकाने से इसके स्वाद को बढ़ाने में मदद मिलती है। अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में अदरक का सेवन करना सही होता है? और क्या इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानेंगे कि गर्मियों में अदरक खा सकते हैं?
गर्मी में अदरक खा सकते हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, एलर्जी से बचाव करने, पाचन में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं कि, गर्मियों में अदरक का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर जलन होने और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अदरक दूर करता है पेट की ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा है सुरक्षित?
गर्मियों में कितनी अदरक खा सकते हैं?
गर्मियों में 1 दिन में 4 ग्राम तक अदरक का सेवन किया जा सकता है। अदरक का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिससे कई परेशानियां बढ़ सकती हैं।
-1777314394350.jpg)
गर्मियों में ज्यादा अदरक खाने से क्या होता है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गर्मियों में जरूरत से ज्यादा अदरक का सेवन करने से व्यक्ति को पाचन संबंधी परेशानी होने और ब्लीडिंग जैसी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
पाचन से जुड़ी समस्या
अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिड बढ़ने लगता है। इसके कारण व्यक्ति को एसिडिटी होने और जलन होने जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, कई बार व्यक्ति को दस्त होने जैसी समस्याएं होती हैं।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या
अदरक का अधिक सेवन करने से ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है। अदरक शरीर में क्लॉटिंग प्रक्रिया स्लो हो जाती है, जिसके कारण ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या अधिक बिगाड़ सकती है। इसके कारण स्वास्थ्य समस्या अधिक बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड पेन से चाहिए तुरंत राहत? घर पर रखी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल; डॉक्टर की जानें सलाह
हार्ट की समस्या का खतरा
अदरक की गर्म तासीर के कारण इसका अधिक सेवन करने से शरीर में एसिड बढ़ने और शरीर का तापमान बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को अधिक पसीना आने, दिल की धड़कन के बढ़ने और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
सावधानियां
अदरक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। प्रग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं, किडनी या अन्य मेडिकल कंडीशन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ध्यान रहे, गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ने, पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने, ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने और हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, किडनी या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन होने पर अदरक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बहुत ज्यादा अदरक खाने से पाचन पर क्या असर पड़ता है?
अदरक की तासीर गर्म होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी, पेट में गर्मी और दस्त यानी डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।क्या अदरक ब्लीडिंग के खतरे को बढ़ा सकती है?
हां, अदरक खून के थक्के जमने (clotting) की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है। इसलिए जिन्हें ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या जिनकी कोई सर्जरी होने वाली है, उन्हें अदरक के अधिक सेवन से बचना चाहिए।क्या हार्ट के मरीजों के लिए ज्यादा अदरक नुकसानदायक है?
अधिक मात्रा में अदरक खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और पसीना ज्यादा आ सकता है। इससे कुछ मामलों में दिल की धड़कन तेज होने या हार्ट से जुड़ी अन्य परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 23:56 IST
Modified By : Priyanka Sharma Apr 27, 2026 23:56 IST
Modified By : Priyanka SharmaApr 27, 2026 23:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain