Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या दालचीनी का पानी PCOS में फायदेमंद है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है, लेकिन क्या ये पीसीओएस में फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें -

Is Cinnamon Water Good For PCOS In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण बहुत सी महिलाएं पीसीओएस (PCOS) यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) की समस्या से परेशान रहती हैं। यह समस्या महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के अंसुतिल (Hormonal Imbalance) होने के कारण होती है। इसके कारण महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, अधिक वजन बढ़ने, मुंहासे आने, बालों के झड़ने, पतला होने, चिड़चिड़ापन होने, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने, मूड स्विंग्स होने और शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत और शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए अक्सर महिलाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या दालचीनी (Cinnamon) का पानी पीसीओएस की समस्या में फायदेमंद हो सकता है? ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें क्या दालचीनी का पानी PCOS में फायदेमंद है?

दालचीनी का पानी PCOS में फायदेमंद है? - Is Cinnamon Water Beneficial In PCOS?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर रसोई में पाई जाने वाली दालचीनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। दालचीनी के पानी का सेवन करना सीधे तौर पर पीसीओएस की समस्या से राहत नहीं देता है, लेकिन इसका सेवन करने से पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे पीसीओएस में आराम मिलता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या में दालचीनी (Cinnamon) का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता (insulin sensitivity) में सुधार करता है, साथ ही, एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) के स्तर को कम करता है और पीरियड्स की साइकिल को रेगुलर करने में मदद करता है। दालचीनी पीसीओएस के उपचार में एक प्रभावी और सुरक्षित प्राकृतिक विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS और अनियमित पीरियड्स में अशोक की छाल और शतावरी कैसे करती है मदद? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

is cinnamon water beneficial for pcos in hindi 01 (5)

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

दालचीनी के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पीसीओएस के कारण होने वाली इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या से राहत देने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है।

हार्मोन्स को बैलेंस करे

दालचीनी के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में सहायक होते हैं। इसके पानी का सेवन करने से एंड्रोजन (androgen) (पुरुष हार्मोन) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के बैलेंस करने, पीरियड्स को नियमित करने और फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

सूजन कम करे

दालचीनी के पानी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पीसीओएस के कारण होने वाली शरीर की सूजन को कम करने और पाचन की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: PCOS में मेथी दाने और दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

पीसीओएस में कैसे पिएं दालचीनी का पानी? - How To Drink Cinnamon Water In PCOS?

इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा या 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी के पाउडर को डालकर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद इसके हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें नींबू डाल सकते हैं।

सावधानियां

दालचीनी के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही, इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

दालचीनी के पानी में औषधीय गुण होते हैं। इसके पानी का सेवन करना सीधे तौर पर पीसीओस में फायदेमंद नहीं होता है, लेकिन इसका सेवन करने से पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, सूजन को कम करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, पीसीओएस के कारण किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में का सेवन करने से इंफेक्शन से बचाव करने, बीमारियों से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • PCOS क्या होता है?

    PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या महिलाओं को शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या के कारण होती है। इस समस्या में ओवरीज में छोटी-छोटी सिस्ट बन जाती है। इसके कारण महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, वजन बढ़ने और मुंहासे होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • पीसीओएस के क्या लक्षण हैं?

    पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, वजन बढ़ने, बालों के झड़ने, बालों का पतला होना, चेहरे और शरीर में अनचाहे बाल आने, चेहरे पर मुंहासे आने, शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने, अधिक थकान होने, नींद से जुड़ी समस्या होने, चिड़चिड़ापन होने, मूड स्विंग्स होने और स्ट्रेस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

रोटी और घी खाकर मजबूत करें पाचन अग्नि, आयुर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट ने बताए शानदार फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 17:26 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 03, 2026 17:26 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content