Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

PCOS में थकान और मूड स्विंग्स को कैसे मैनेज करें? एक्सपर्ट से जानें

PCOS में थकान और मूड स्विंग होना एक आम समस्या है, लेकिन इन लक्षणों को मैनेज करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए गए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम वर्तमान में महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाले हार्मोनल समस्या है। PCOS से पीड़ित महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, तेजी से वजन बढ़ना, एक्ने, चेहरे पर अनचाहे बाल, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं और वजन कम करने में मुश्किल होने जैसी समस्याएं होना काफी आम है। इन समस्याओं के साथ-साथ PCOS के कारण थकान और मूड स्विंग की समस्या होना भी काफी आम है। लेकिन, कई बार महिलाओं के लिए बिना कारण होने वाली थकान और मूड स्विंग को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है और इसका असर उनके रिश्तों और काम पर भी पड़ता है। इसलिए आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि PCOS में थकान और मूड स्विंग कैसे मैनेज करें?

PCOS में थकान और मूड स्विंग मैनेज करने के टिप्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, PCOS में हार्मोन असंतुलन के कारण महिलाओं में थकान और मूड स्विंग की समस्या होना काफी आम है, हालांकि आप इन लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. संतुलित डाइट अपनाएं

एक्सपर्ट के अनुसार PCOS में थकान और मूड स्विंग को मैनेज करने में डाइट अहम भूमिका निभाती है। इसलिए आप अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स जैसे सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें, प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दाल, पनीर, अंडा आदि खाएं। इसके साथ ही शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से दूरी बनाकर रखें। एक बार में ज्यादा खाने के स्थान पर 3 से 4 घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं, ताकि शरीर की एनर्जी बनी रहे और थकान कम हो।

इसे भी पढ़ें: PCOS कंट्रोल करने के लिए सुबह फॉलो करें 30-30-30 Rule, एक्सपर्ट से जानें क्या है ये

2. नियमित शारीरिक गतिविधियां

हल्की-फुल्की, लेकिन नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से PCOS के लक्षणों को मैनेज करने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए, आप रोजाना 30 मिनट वॉक, योग और स्ट्रेचिंग करें। एक्सरसाइज करते समय आपके शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और थकान को कम करने में मदद करता है।

3. पर्याप्त नींद लें

एक्सपर्ट के मुताबिक PCOS से पीड़ित महिलाओं को रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपने सोने और उठने का समय तय करें, सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, कैफीन का सेवन शाम के बाद करने से बचें, क्योंकि अच्छी नींद लेने से आपके हार्मोन्स संतुलित होते हैं और मूड स्विंग्स भी कंट्रोल होता है।

1 - 2026-01-22T114921.784

4. स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखें

PCOS में स्ट्रेस लेने से सीधे आपके हार्मोन प्रभावित होते हैं। इसलिए आप मूड स्विंग को मैनेज करने और इसके कारण होने वाले थकान से बचने के लिए मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, जर्नल लिखें, म्यूजिक सुनना या कोई अपनी पसंद की हॉबी अपनाएं। इन सभी तरीकों से आपका मानसिक संतुलन ठीक रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीसीओएस में फायदेमंद है अदरक का पानी? एक्सपर्ट से जानें

5. कैफीन और जंक फूड का कम सेवन

PCOS  से पीड़ित महिलाओं में मूड स्विंग और थकान एक आम समस्या है, लेकिन इससे बचने के लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ कुछ चीजों को सीमित करना या अपनी डाइट से हटाना भी जरूरी है। इसलिए, आप ज्यादा चाय, कॉफी और जंक फूड का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह एंग्जाइटी और चिड़चिड़ापन का कारण बन सकता है।

निष्कर्ष

PCOS से पीड़ित महिलाओं में थकान और मूड स्विंग होना काफी आम है, लेकिन इन समस्याओं को आप हेल्दी लाइफस्टाइल और अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखकर काफी हद तक मैनेज कर सकते हैं। इसलिए, अपनी डाइट में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीसीओएस किस जीवनशैली का कारण बनता है?

    PCOS मुख्य रूप से असंतुलित लाइफस्टाइल, खराब डाइट, शारीरिक गतिविधियों की कमी और ज्यादा तनाव के कारण बनता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस, तेजी से वजन बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन, शरीर में सूजन और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है।
  • पीसीओएस लड़कियों को किन चीजों से बचना चाहिए?

    PCOS से पीड़ित लड़कियों को इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन को कम करने के लिए रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, मीठी ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड्स, तले हुए फूड्स, रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचना चाहिए।
  • पीसीओएस की पहचान कैसे करें?

    PCOS का पता डॉक्टर अक्सर आपके शरीर में इसके लक्षणों को देखकर लगाते हैं, जिसमें अनियमित पीरियड्स, ज्यादा वजन बढ़ना, शरीर पर अनचाहे बालों का उगना आदि शामिल है। इसके साथ ही डॉक्टर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के जरिए PCOS होने की पुष्टि करते हैं। 

Read Next

PCOS कंट्रोल करने के लिए सुबह फॉलो करें 30-30-30 Rule, एक्सपर्ट से जानें क्या है ये

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 22, 2026 11:55 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 22, 2026 11:55 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content