Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gunjan Sarin , Obstetrics and Gynaecology

PCOS कंट्रोल करने के लिए सुबह फॉलो करें 30-30-30 Rule, एक्सपर्ट से जानें क्या है ये

महिलाओं में PCOS हार्मोन से जुड़ी एक बड़ी समस्या है, जो अक्सर खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 30-30-30 नियम PCOS कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद होता है?

आज के समय में महिलाओं में PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक आम लेकिन गंभीर हार्मोनल असंतुलन समस्या बन चुकी है। दरअसल, गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। PCOS के कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, वजन तेजी से बढ़ना, वेट कम करने में मुश्किल होना, चेहरे पर एक्ने, बालों का झड़ना, थकान और कंसीव करने में समस्या होना आम है। PCOS का कोई स्थायी इलाज नहीं है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, महिलाएं PCOS को कंट्रोल करने के लिए 30-30-30 नियम का पालन कर सकती हैं।

दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार 30-30-30 नियम एक प्रभावी और आसान मॉर्निंग रूटीन माना जाता है, जो PCOS के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इस नियम में सुबह नाश्ते में 30 ग्राम प्रोटीन लेना, जागने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता करना और नाश्ते के बाद 30 मिनट की लो-इंटेंसिटी, स्टेडी-स्टेट एक्सरसाइज करना शामिल है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

PCOS कंट्रोल करने के लिए 30-30-30 नियम

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि, PCOS कंट्रोल करने के लिए महिलाएं अपनी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करते हैं, ताकि इसे कंट्रोल किया जा सके। ऐसे में आप 30-30-30 नियम भी फॉलो कर सकते हैं, जो PCOS के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता करना क्यों जरूरी है?

PCOS से पीड़ित महिलाओं में अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस का समस्या पाई जाती है। सुबह देर से नाश्ता करने या खाली पेट लंबे समय तक रहने से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इससे शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जो हार्मोनल गड़बड़ी को ज्यादा बढ़ा देता है। सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता करने से-

  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है
  • मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
  • दिनभर एनर्जी बनी रहती है
  • ज्यादा भूख और क्रेविंग से बचाव होता है

इसे भी पढ़ें: PCOS में कैसे फायदेमंद है जीरा और सौंफ का पानी

नाश्ते में 30 ग्राम प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है?

प्रोटीन PCOS कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हार्मोन को संतुलित करने और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। नाश्ते में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे

  • इंसुलिन स्पाइक कम होता है
  • पेट लंबे समय तक भरा रहता है
  • वजन बढ़ने की समस्या कम होती है
  • ओवरी फंक्शन बेहतर रहता है

30-30-30-rule-for-PCOS-inside

नाश्ते के बाद 30 मिनट लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज के क्या फायदे हैं?

PCOS में बहुत ज्यादा हार्ड या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करने से शरीर पर स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए, लो-इंटेंसिटी, स्टेडी-स्टेट एक्सरसाइज ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है। ऐसे में नाश्ते के बाद 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज करने से कई तरह से ये आपके लिए फायदेमंद होता है:

  • इस तरह की एक्सरसाइज करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है
  • पेट और कमर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है
  • पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिल सकती है
  • तनाव और एंग्जाइटी कम की जा सकती है

इसे भी पढ़ें: PCOS में कौन सा दूध पीना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

PCOS में 30-30-30 नियम फॉलो करने के फायदे

PCOS से पीड़ित महिलाएं अगर रोजाना 30-30-30 नियम फॉलो करती हैं तो इससे शरीर में धीरे-धीरे पॉजिटिव बदलाव दिखाने में मदद मिलती है।

  • हार्मोनल असंतुलन में सुधार होता है
  • पीरियड्स रेगुलर होते हैं
  • वजन कंट्रोल में रहता है
  • थकान और सुस्ती कम होती है
  • फर्टिलिटी बेहतर होती है

निष्कर्ष

PCOS महिलाओं में लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बड़ी समस्या है, जिस सही आगतों से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। 30-30-30 नियम का पालन करने से इसके लक्षणों को कई हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही आप एक हेल्दी लाइफ फॉलो करने की कोशिश करें और अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल करने से बचें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

इस तरह से नारियल पानी पिएं महिलाएं, सूजन कम करने के साथ शरीर को मिलेंगे ये तमाम फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 19:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 14, 2026 19:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Gunjan Sarin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content