Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

PCOS में कौन सा दूध पीना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

PCOS की समस्या होने पर महिलाओं को अक्सर दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए लेख में जानें पीसीओएस में कौन सा दूध पीना चाहिए। आइए लेख में जानें -

What Milk Is Good For PCOS In Hindi: आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल यानी फिजिकल एक्टिविटी न होने और अधिक अनहेल्दी खानपान का सेवन करने से महिलाओं को PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) जैसी हार्मोन्स के असंतुलित होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, स्ट्रेस होने, मूड स्विग्ंस होने, वजन बढ़ने, बालों के झड़ने, पतला होने, मुंहासे होने, स्किन से जुड़ी समस्या होने और इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्या हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने और शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करने, नियमित एक्सरसाइज करने, समय से सोने और स्ट्रेस कम करने और अनहेल्दी या जंक फूड्स के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं, इस दौरान अक्सर महिलाओं को दूध का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऐसा क्यों? और ऐसे में महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि पीसीओएस (PCOS) में कौन सा दूध पी सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें पीसीओएस में कौन सा दूध पीना है फायदेमंद?

पीसीओएस में दूध के ऑप्शन- Milk Option For PCOS In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पीसीओएस की समस्या में दूध के कुछ ऑप्शन्स हैं, जानें इनमें सही कौन-सा है?

डेयरी मिल्क

डेयरी मिल्क (dairy milk) एक कंम्पलीट फूड है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन-बी12 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है कमर्शियल डेयरीज के कारण। इनमें ज्यादा हार्मोन्स, प्रोसेस्ड फूडस और एंटी-बायोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जिन महिलाओं को पीसीओएस की समस्या है, उन महिलाओं को एक्ने, ब्लोटिंग और इंफ्लेमेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आपको इनटॉलेरेंस या ब्लोटिंग या पीसीओएस के लक्षण नहीं हैं, तो आप मोडरेट या हाई क्वालिटी दूध ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में बादाम मिल्क पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

which milk is beneficial to drink in pcos in hindi 1

बादाम का दूध

बादाम के दूध (Almond milk) में नेचुरली लो कार्ब होते हैं, जो ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस में मददगार होता है। बस ध्यान रखें कि बिना मीठा वाले बादाम दूध को ही चुनें, नहीं तो यह आपके शरीर में रोज के शुगर लोड को बढ़ा देगा।

नारियल का दूध

नारियल का दूध (Coconut milk) बहुत क्रीमी होता है और हेल्दी फैट देता है, लेकिन इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसका रोज ज्यादा मात्रा में सेवन करना वेट मैनेजमेंट के लिए सही नहीं है। इसको कभी-कभी स्मूदी या रेसिपिज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS में कैसे फायदेमंद है जीरा और सौंफ का पानी

PCOS में कौन सा दूध पीना है फायदेमंद? - Which Milk Is Beneficial In PCOS?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अक्सर महिलाओं को पीसीओएस में दूध का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई बार सवाल उठता है कि पीसीओएस में कौन सा दूध पिया जा सकता है? डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती है डेयरी मिल्क तभी लें जब वह हाई क्वालिटी का हो और आप उसे टॉलरेट कर सकें। बादाम का दूध, PCOS फ्रेंडली लाइफस्टाइल के लिए सबसे अच्छा डेली विकल्प है। वहीं, नारियल का दूध, कभी-कभी कम मात्रा में स्मूदी या रेसिपिज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

पीसीओएस में महिलाएं बादाम के दूध का सेवन कर सकती हैं। ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, डेयरी मिल्क तभी लें जब वह हाई क्वालिटी का हो और आप उसे टॉलरेट कर सकें और नारियल दूध का सेवन कभी-कभी किया जा सकता है। ऐसे में PCOS की समस्या में बादाम का दूध अच्छा विकल्प है। ऐसे में ध्यान रहे, पीसीओएस में किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और किसी भी दूध से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पीसीओएस के 5 लक्षण क्या हैं?

    पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, चेहरे और बालों पर अनचाहे बाल आने, मुंहासे होने, वजन बढ़ने, मूड स्विंग या स्ट्रेस होने और बालों के पतला होने या झड़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पीसीओएस के इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
  • पीसीओडी को खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    पीसीओडी की समस्या में महिलाओं को डाइट में साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों, फल, मछली, दाल और चिकन जैसे लीन प्रोटीन, एवोकाडो, नट्स और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • रोज दूध पीने से क्या फायदे होते हैं?

    दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोज दूध का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों और दांतों को मजबूती देने, नींद में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, स्किन को हेल्दी रखने, स्ट्रेस को कम करने, पाचन को दुरुस्त करने और मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 

Read Next

क्या रोज ब्लूबेरी खाने से सच में कैंसर का खतरा कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 17:05 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 09, 2026 17:05 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content