Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

इस तरह से नारियल पानी पिएं महिलाएं, सूजन कम करने के साथ शरीर को मिलेंगे ये तमाम फायदे

महिलाओं को अक्सर खराब हार्मोन हेल्थ से गुजरना पड़ता है और ये उनकी पेट की सेहत को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जानते हैं नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीना कैसे फायदेमंद हो सकता है? जानते हैं एक्सपर्ट से।

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होने के साथ शरीर को हाइड्रे़डेट रखने में मददगार है। इसके अलावा नारियल पानी शरीर के सबसे अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक है लेकिन आज हम बात करें कि महिलाओं की सेहत के लिए नारियल पानी में चिया सीड्स को मिलाकर पीना कितना फायदेमंद है? दरअसल, आपको हैरानी हो सकती है लेकिन महिलाएं अगर नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पिएं तो उन्हें ज्यादा फायदे हो सकते हैं। दरअसल, इन दोनों को पीना न सिर्फ महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है बल्कि, ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। कैसे, आइए जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं नारियल पानी में चिया सीड्स (coconut water with chia seeds) मिलाने से क्या होता है?

नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाने से क्या होता है?

Nutritionist Edwina बताती हैं कि जब आप नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं तो सबसे पहले शरीर को ठंडा करने के साथ मल के साथ गंदगी को डिटॉक्स करता है। इससे बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। इसके अलावा चिया सीड्स की जेल जैसी बनावट न केवल शरीर को हाइड्रेट करती है, इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है, तो यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। इसके अलावा ये शरीर में जमा फैट को कम करने के साथ वेट लॉस में मदद करता है।

black_tea_for_stomach_health

इसे भी पढ़ें: क्या नारियल पानी पीने से पथरी निकल जाती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

महिलाओं की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीना?

Nutritionist Edwina बताती हैं कि महिलाओं की सेहत के लिए नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीना फायदेमंद (coconut water with chia seeds for womens health) है। चिया सीड्स मिलाकर नारियल पानी पीने से स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में शरीर में सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इस प्रकार से नारियल पानी पीना कई प्रकार से फायेदमंद है। जैसे

  • नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन से लड़ने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
  • चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं।
  • भिगोने पर, चिया सीड्स पाचन और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं, जिससे सूजन का स्तर कम हो सकता है।
  • महिलाओं के लिए यह ड्रिंक हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और विशेष रूप से पीरियड्स से पहले और इस दौरान सूजन को कम करने में सहायक होता है।
  • चिया सीड्स में मौजूद फाइबर नियमित मल त्याग और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
  • नारियल पानी और चिया सीड्स हाइड्रेशन प्रदान करता है और थकान और मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर सकता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह ड्रिंक त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा ये ड्रिंक स्किन डिटॉक्स में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ के लिए चिया सीड्स का उपयोग करने के 5 तरीके

डॉक्टर इसे सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि अधिक मात्रा में चिया सीड्स का सेवन सूजन का कारण बन सकता है। बेहतर अवशोषण और लाभ के लिए इसे सुबह या दोपहर में लेना सबसे अच्छा है। तो अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया है तो नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर जरूर पिएं।

FAQ

  • प्रेगनेंसी में नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?

    प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीना वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन अगर आपका शुगर हाई है या आप लो बीपी के मरीज हैं तो आपको इसे पीने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में नारियल पानी पीने से बचें।
  • हफ्ते में कितनी बार नारियल का पानी पीना चाहिए?

    आप हफ्ते में 3 से 4 बार नारियल पानी पी सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसे रोज पीते हैं तब भी आपको कोई नुकसान नहीं होगा। 
  • गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी कितना सुरक्षित है?

    गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीना पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और मतली और उल्टी से भी राहत मिलती है।

Read Next

महिलाओं में हर समय पेल्विक एरिया में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 बड़े कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 08:05 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 14, 2026 08:05 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 14, 2026 08:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content