Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

महिलाओं के लिए दालचीनी पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करना महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें - 

Cinnamon Water Benefits For Female In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण अक्सर महिलाओं को हार्मोन्स के असंतुलित होने, पीरियड्स में दर्द होने, वजन बढ़ने और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज करने, बैलेंस डाइट लेने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह भी दी जाती है। वहीं, भारतीय मसालों में से एक दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार करने में भी सहायक होती है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे महिलाओं के लिए दालचीनी के पानी का सेवन करने के क्या फायदे हैं?

महिलाओं के लिए दालचीनी पानी के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, विटामिन ए, बी और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में दालचीनी के पानी का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।

पीरियड्स के दर्द को कम करे

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। दालचीनी के पानी का सेवन करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने, दर्द, ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, दालचीनी (Cinnamon) का सेवन करने से महिलाओं में प्राइमरी डिसमेनोरिया (पीरियड्स के दौरान दर्द), इस दौरान गंभीर दर्द होने, अधिक ब्लीडिंग होने, उल्टी और मतली की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए दालचीनी के पानी में मिलाएं चिया सीड्स, जानें इसके अन्य फायदे  

हार्मोन्स को बैलेंस करे

दालचीनी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, पीसीओएस या पीसीओडी जैसी समस्याओं से राहत देने, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिलती है।

cinnamon water benefits for female in hindi 01 (5)

सूजन कम करे

दालचीनी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में दालचीनी के पानी का सेवन करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने, शरीर की सूजन को कम करने और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, दालचीनी का अर्क प्री-डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर (FBG) और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है, साथ ही, यह शरीर की चर्बी को कम करने और 'लीन मास' (मांसपेशियों) को बढ़ाने में भी सहायक पाया गया।

फर्टिलिटी में सुधार करे

दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, सूजन को कम करने और फर्टिलिटी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए दालचीनी और जीरा पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

पाचन के लिए फायदेमंद

दालचीनी के पानी का सेवन करने से हार्मोन्स के असंतुलित होने या अन्य कारणों से होने वाली पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, गैस, अपच, ब्लोटिंग, उल्टी और मतली जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, क्रेविंग्स को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

ब्रेन को रिलैक्स करे

दालचीनी के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से ब्रेन को रिलैक्स करने, मूड स्विंग्स को कम करने और बार-बार चिड़चिड़ापन होने जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसके पानी का सेवन करने से एक्ने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

कैसे तैयार करें दालचीनी का पानी?

इसके लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच पाउडर या 1 इंच दालचीनी के टुकड़े को डालकर अच्छे से उबल लें।
अब इसके हल्का गुनगुना रहने पर इसमें शहद या नींबू को मिलाकर, सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

महिलाओं के लिए दालचीनी का पानी पीने से पीरियड्स के दर्द को कम करने, मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, सूजन को कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, फर्टिलिटी में सुधार करने, वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। किसी मेडिकल कंडीशन, एलर्जी होने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितनी दालचीनी खानी चाहिए?

    औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे 1 दिन में 2.5 से 5 ग्राम तक दालचीनी का सेवन किया जा सकता है। इसको पाउडर के रूप में या पानी में उबालकर इसका सेवन किया जा सकता है।
  • दालचीनी खाने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

    दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, कोलेस्ट्रॉल में सुधार करने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
  • दालचीनी कब नहीं खानी चाहिए?

    दालचीनी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में पेट में गर्मी होने, एसिडिटी होने, लिवर की समस्या होने, खून को पतला करने की दवाइयों का सेवन करने, गर्मी के मौसम में, प्रेग्नेंसी के दौरान, डाबिटीज की दवाइयों का सेवन करने के दौरान, ब्रेस्टफीडिंग कराने के दौरान या किसी मेडिकल कंडीशन की स्थिति में लोगों को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

“गले की खराश के लिए अपनी बेटी को देती हूं तेजपत्ता और काली मिर्च”, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2026 20:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 13, 2026 20:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 13, 2026 20:41 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content