Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए दालचीनी और जीरा पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरे में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनके पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

Cinnamon And Cumin Water For Blood Sugar In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अक्सर लोगों को फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और अनहेल्दी खानपान का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरे के पानी का सेवन करना ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें ब्लड शुगर में दालचीनी और जीरा के पानी का सेवन करने के क्या फायदे हैं?

ब्लड शुगर में दालचीनी और जीरा के पानी के फायदे - Benefits Of Cinnamon And Cumin Water For Blood Sugar In Hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरा के पानी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

दालचीनी शरीर में इंसुलिन को मिमिक (mimic) करती है। ऐसे में दालचीनी और जीरे के पानी का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना योग करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें

benefits of cinnamon and cumin water for blood sugar in hindi 01 (5)

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

दालचीनी और जीरे के पानी में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, ब्लड शुगर के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करे

दालचीनी और जीरे के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज सुबह दलिया खाने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर? डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

कैसे तैयार करें दालचीनी और जीरे के पानी का सेवन? - How To Prepare And Consume Cinnamon And Cumin Water?

इसके लिए 1 छोटी चम्मच जीरा और दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा या 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर में डेढ़ कप उबले हुए पानी को डालकर रातभर के लिए रख दें। अब सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पाचन अग्नि में सुधार करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरे के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके पानी का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें। इससे किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी खाने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

    औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, सूजन को कम करने, दर्द कम करने, पाचन में सुधार करने, सर्दी-जुकाम से बचव करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, शरीर में फैट को जमा होने से रोकने, वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, शरीर को ठंडक देने, शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। 
  • शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

    व्यक्ति को ब्लड शुगर की समस्या होने पर बार-बार पेशाब आने, अधिक प्यास लगने, थकान होने, वजन कम होने, धुंधला दिखने, घाव के धीरे भरने, हाथों-पैरों में झुनझुनी बढ़ने, ज्यादा भूख लगने, स्किन में खुजली होने, इंफेक्शन होने, कमजोरी होने, बार-बार इंफेक्शन होने और नसों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

पित्त असंतुलन के कारण गुस्सा और चिंता पर कैसे नियंत्रित करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 11, 2026 20:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 20:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 20:35 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content