Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

मेथी का पानी या दालचीनी का पानी: शुगर कंट्रोल के लिए क्या बेहतर है?

औषधीय गुणों से भरपूर मेथी और दालचीनी दोनों के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए कौन सा पानी ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें -

Fenugreek Water Vs Cinnamon Water For Sugar Control In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को बार-बार पेशाब आने, थकान होने, कमजोरी होने, अधिक भूख लगने, अधिक प्यास लगने, घाव के धीरे भरने और हाथों-पैरों में झुनझुनी होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लोगों को मेथी दाने का पानी या दालचीनी के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी का पानी या दालचीनी का पानी क्या ज्यादा फायदेमंद है?

ब्लड शुगर के लिए मेथी का पानी - Fenugreek Water For Blood Sugar In Hindi

मेथी के पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देने, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे शरीर में शुगर के अवशोषण में सुधार करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 छोटी चम्मच मेथी दाने को भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह खाली इसका पानी पी लें।

यह भी पढ़ें- शुगर क्रैश क्या है? जानें ब्लड शुगर अचानक कम होने पर क्या करें?

fenugreek water vs cinnamon water which is better for sugar control in hindi 01 (5)

ब्लड शुगर के लिए दालचीनी का पानी - Cinnamon Water For Blood Sugar In Hindi

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से इंसुलिन को मिमिक करने और ग्लूकोज की कोशिकाओं में प्रवेश करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

इसके लिए आधा से 1 चम्मच दालचीनी के पाउडर को चाय, स्मूदी या ओटमील में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, दालचीनी के छोटे से टुकड़े को रातभर के लिए 1 कप पानी में भिगोकर रख दें और सुबह के समय इसको उबालें और आधा रहने पर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: उबालकर या भिगोकर, कैसे पिएं मेथी पानी?

ब्लड शुगर में मेथी पानी या दालचीनी का पानी क्या है फायदेमंद? - Which Is More Beneficial For Blood Sugar Like Fenugreek Water Or Cinnamon Water?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी का पानी और दालचीनी का पानी दोनों ही फायदेमंद हैं, दोनों ही अलग-अलग तरीकों से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। बता दें, मेथी के पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

मेथी दाने के पानी और दालचीनी के पानी में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नेचुरली नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी का पानी और दालचीनी का पानी दोनों ही फायदेमंद हैं। दोनों ही ब्लड शुगर को अलग-अलग तरीकों से कम करते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इनका सेवन न करें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ब्लड शुगर के कारण अधिक परेशानी होने पर इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

    ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने, अधिक भूख लगने, थकान होने, कमजोरी होने, घाव के धीरे-धीरे भरने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने, अधिक प्यास लगने, वजन कम होने, धुंधला दिखने, नसों के कमजोर होने और जल्दी-जल्दी स्किन इंफेक्शन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ब्लड शुगर के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने, पाचन में सुधार करने, सूजन को कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के पानी का सेवन करने से पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Read Next

खांसी में ठंडा दूध पीना सही या गलत? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 01, 2026 12:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 01, 2026 12:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content