अक्सर महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, खासकर हार्मोन्स के असंतुलित होने और पीरियड्स के आसपास। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए औषधीय गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक चाय का सेवन किया जा सकता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ एंव आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
पुदीना, तुलसी और दालचीनी की चाय के लाभ
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, पुदीना, तुलसी और दालचीनी तीनों में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इनकी चाय का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
साल 2025 में Iranian Journal of Nursing and Midwifery Research में प्रकाशित सिस्टेमेटिक रिव्यू के अनुसार, पुदीना पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मददगार हो सकता है।
ब्रेस्ट के भारीपन और दर्द को कम करे
पुदीना, तुलसी और दालचीनी से बनी चाय का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्रेस्ट के भारीपन को कम करने और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
साल 2015 में Iranian Red Crescent Medical Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, दालचीनी बिना किसी साइड इफेक्ट के पीरियड्स के दर्द, हैवी ब्लीडिंग, जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान ज्यादा थकान महसूस होना नॉर्मल है? जानें कब हो जाएं सावधान
हार्मोन्स को बैलेंस करे
पुदीना, दालचीनी, तुलसी की चाय में एडाप्टोजेन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कम करने वाले गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड साइकिल को संतुलित करने में मदद मिलती है।
-1780460666819.jpg)
स्ट्रेस कम करे
हर्बल टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और हार्मोन्स के असंतुलन की समस्या से राहत देने में मदद कर सकते हैं।
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे
दालचीनी, पुदीना और तुलसी से बनी हर्बल टी का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में खजूर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
कैसे बनाएं पुदीना, तुलसी और दालचीनी की चाय?
इसके लिए 1 पैन में 1 कप पानी, 4-5 पुदीना के पत्ते, 4-5 तुलसी पत्ते और 1 छोटा दालचीनी के टुकड़े को डालकर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद इसको छानकर इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
तुलसी, पुदीना और दालचीनी की हर्बल टी का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के आस-पास होने वाली ब्रेस्ट में भारीपन, दर्द, हार्मोन्स के असंतुलित होने, स्ट्रेस और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों से स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पुदीना कब नहीं खाना चाहिए?
एसिड रिफ्लक्स, एसिडिटी, पथरी और इससे एलर्जी होने पर पुदीना का सेवन करने से बचना चाहिए।दालचीनी के क्या फायदे है?
दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।तुलसी के पत्ते खाने के फायदे?
तुलसी के पत्ते का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन में सुधार करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, स्ट्रेस कम करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 03, 2026 09:55 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 03, 2026 09:55 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 03, 2026 09:55 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 03, 2026 09:55 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 03, 2026 09:55 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma