Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

तपती गर्मी में पैरों की जलन और सूजन दूर करने के आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें

गर्मी बढ़ने के साथ कई लोगों को पैरों में जलन होने और सूजन होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे राहत के लिए ठंडे पानी में पैर डालने जैसे कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। लेख में विस्तार से जानें।

गर्मियों में लोगों को पसीना आने, डिहाइड्रेशन होने, पोषक तत्वों की कमी होने, थकान होने, कमजोरी होने, चक्कर आने, हाथों-पैरों में जलन आने और सूजन आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पैरों में जलन होने पर व्यक्ति को दर्द और तलवों में अधिक गर्मी महसूस होने जैसी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे राहत के लिए ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

पैरों की जलन और सूजन को कम करने के घरेलू उपाय

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ज्यादा गर्मी होने के कारण खून की नसें फैल सकती हैं, जिससे पैरों और टखनों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में बहुत ज्यादा गर्मी में रहने, पानी की कमी, लंबे समय तक खड़े रहने और खून का फ्लो भी ठीक से न होने जैसी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में पैरों की जलन और सूजन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।

अपने पैरों को ठंडे पानी में भिगोएं

पैरों की जलन को कम करने के लिए 15-20 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें। ठंडा पानी पैर डालने से त्वचा के तापमान को कम करने, सूजन कम करने और पैरों की जलन में तुरंत आराम देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इस दौरान बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ जैसे पानी का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे सेंसिटिव स्किन में जलन हो सकती है और ब्लड फ्लो पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैरों की जलन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

अपने पैरों को ऊपर उठाएं

पैरों की जलन और सूजन को कम करने के लिए अपने पैरों को दिल के स्तर से 15-30 मिनट के लिए ऊपर उठाकर रखें, क्योंकि इससे पैरों के निचले हिस्से में जमा एक्स्ट्रा पानी ऊपर की ओर बह आ जाता है। ऐसा करना लंबे समय तक खड़े रहना या चलना वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

home remedies for burning feet swelling in summers 1 (3)

शरीर में पानी की कमी न होने दें

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या पैरों में सूजन और जलन होने का एक कारण हो सकती है। ऐसे में इससे बने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने और शरीर को ठंडक देने में मदद मिलती है। इसके लिए तरबूज, संतरे और खीरे जैसे पानी से भरपूर फलों को भी डाइट में शामिल करें।

एप्सम सॉल्ट वाले पानी में पैर भिगोएं

हल्के गर्म या गुनगुने पानी में एप्सम सॉल्ट को मिलाकर पैरों को इस पानी में 15 मिनट के लिए डालें। ऐसा करने से पैरों को आराम देने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे थकान को दूर करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पैरों की सूजन से आजादी द‍िलाएंगे ये 5 उपाय, दर्द से भी म‍िलेगा छुटकारा

एलोवेरा जेल से मालिश करें

एलोवेरा जेल शरीर को नेचुरल रूप से ठंडक देने और आराम देने में मदद मिलती है। इसके लिए पैरों के तलवे में लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से पैरों की जलन को कम करने और त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।

आरामदायक जूते-चप्पल पहनें

गर्मियों में पैरों की जलन और सूजन से बचने के लिए आरामदायक जूते-चप्पल पहनें और तंग जूते पहनने से बचें। ऐसा करने से पैरों में जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉक्टरी सलाह कब लें?

कभी-कभार पैरों में जलन और सूजन होना अधिक गर्मी के कारण हो सकता है, लेकिन अगर ये लक्षण लगातार बने रहें या बहुत ज्यादा बढ़ जाएं, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। अगर परेशानी बनी रहती है या इसके साथ दर्द, सुन्नपन या त्वचा में कोई बदलाव भी दिखाई देता है, तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

गर्मियों में कई लोगों को पैरों में जलन और सूजन होने की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए पैरों को ठंडे पानी में भिगोएं, पैरों को ऊपर उठाएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें, एप्सम सॉल्ट वाले पानी में पैर भिगोएं, एलोवेरा जेल से मालिश करें और आरामदायक जूते-चप्पल पहनें। ध्यान रहे, लंबे समय तक यह परेशानी बनी रहने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पैरों के तलवों में जलन क्यों रहती है?

    पैरों की नसों के कमजोर होने, विटामिन्स की कमी होने, ब्लड शुगर के अनियंत्रित होने, पैरों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होने, किडनी से जुड़ी समस्या होने, स्किन इंफेक्शन और थायराइड जैसी समस्याओं के कारण व्यक्ति को पैरों के तलवों में जलन होने की समस्या हो सकती है।
  • पैरों की जलन कैसे ठीक करें?

    पैरों की जलन को कम करने के लिए ठंडा पानी पिएं, विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स खाएं, हेल्दी डाइट लें और पैरों में ठंडे पानी में डालें। अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है ताड़गोला, जानें पाचन के ल‍िए इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 23:37 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 31, 2026 23:37 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content