Cinnamon and Honey Benefits: दालचीनी, कुछ ऐसे खास मसालों में से एक है जो कि सेहत के लिए कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। दालचीनी मे मिलने वाला सिनामन (Cinnamon) एक ऐसा बायोएक्टिव कंपाउंड है जो कि फैट बर्न करने, बीपी मैनेज करने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। आज हम बात करेंगे कि दालचीनी में शहद मिलाकर इस्तेमाल करने की तो इससे आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।
खाली पेट दालचीनी और शहद खाने के क्या फायदे हैं?
डाइटिशियन एडविना कहती हैं कि खाली पेट दालचीनी और शहद का सेवन एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है लेकिन इस बात के सीमित वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि विशेष रूप से खाली पेट इस मिश्रण को लेने से स्वास्थ्य को कोई खास लाभ मिलता है। हालांकि, इन दोनों में ऐसे गुण हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा Asian Pacific Journal of Tropical Biomedicine में भी बाताया गया है कि शहद और दालचीनी, दोनों ही स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स बैक्टीरिया के खिलाफ कारगर है।
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
दालचीनी में ऐसे प्लांट कंपाउंड होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि शरीर में सूजन को कम करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ये शरीर के इम्यून सेल्स को मजबूती प्रदान करते हैं जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है इसलिए शहद और दालचीनी का सेवन करना सर्दी-जुकाम को कम करने में मददगार है।
शुगर कंट्रोल करने में मददगार
दालचीनी और शहद, दोनों मिलकर ब्लड शुगर के स्तर पर थोड़ा असर डाल सकती है। शहद से कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और यह गले की खराश या खांसी में आराम पहुंचा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से सेवन करने पर दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और कुछ मेटाबोलिक मार्करों को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए दालचीनी पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार
दालचीनी और शहद, दोनों मिलकर मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है। इससे फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ मोटापा कम करने में भी मददगार है। इसके अलावा ये डाइजेशन को भी तेज करने में मददगार है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।
01 (24)
कैसे करें दालचीनी और शहद का सेवन?
डाइटिशियन एडविना कहती हैं कि अगर कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो शहद रिफाइंड चीनी का एक बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन इसमें भी नैचुरल शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है। इसलिए
- गर्म पानी या चाय में में मिलाकर आप दालचीनी और शहद ले सकते हैं।
- दालचीनी और शहद को ओटमील में मिलाकर खा सकते हैं।
- आप फ्रूट शेक में दालचीनी और शहद मिलाकर ले सकते हैं।
- इसके अलावा फ्रूट चाट में दालचीनी और शहद मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
- दही या ड्रिंक्स जैसी चीजों में आप इन दोनों चीजों को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा दालचीनी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक दिन में कितनी मात्रा है काफी?
इन बातों का रखें ध्यान
डाइटिशियन एडविना कहती हैं कि दालचीनी का प्रकार और मात्रा भी मायने रखती है क्योंकि आम तौर पर बिकने वाली कैसिया दालचीनी में कौमारिन होता है। यह एक नैचुरल कंपाउंड है जो लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में लेने पर लिवर की समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए, इसे बार-बार और ज्यादा मात्रा में लेने से बचना चाहिए, खासकर उन लोगों को जिन्हें लिवर की बीमारी है या जो ऐसी दवाएं ले रहे हैं जो दालचीनी के साथ रिएक्ट कर सकती हैं।
वहीं, एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे इन्फेंट बॉटुलिज्म का खतरा होता है, और डायबिटीज वाले लोगों को शहद को अपने कार्बोहाइड्रेट सेवन का हिस्सा मानना चाहिए। कुल मिलाकर, दालचीनी और शहद का मजा स्वस्थ आहार के हिस्से के तौर पर सीमित मात्रा में लिया जा सकता है, लेकिन खाली पेट इनका सेवन करने का, खाने के साथ या बाद में लेने की तुलना में कोई साबित फायदा नहीं है।
निष्कर्ष:
अंत में डाइटिशियन एडविना कहती हैं कि जो लोग इस कॉम्बिनेशन को पसंद करते हैं, वे इसे संतुलित आहार के हिस्से के तौर पर थोड़ी मात्रा में ले सकते हैं, न कि यह उम्मीद करें कि यह शरीर को डिटॉक्स करेगा, पेट की चर्बी घटाएगा, कोलेस्ट्रॉल कम करेगा या तेजी से वजन घटाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है कि दालचीनी और शहद एक साथ लेने से इन्फेक्शन ठीक हो सकता है, लिवर साफ हो सकता है या बड़ी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
FAQ
शहद और दालचीनी चाटने से क्या होता है?
शहद और दालचीनी चाटने से गले की खराश कम होती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाती है।सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद खाने के क्या फायदे हैं?
सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद खाने से शरीर में जमा अनहेल्दी फैट कम होने लगता है क्योंकि मेटाबॉलिज्म तेज होता है और और वेट लॉस में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 02, 2026 19:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
