Mint Tea Benefits For Your Stomach: अगर सुबह-सुबह पेट साफ न हो, तो जैसे पूरा दिन ही बर्बाद हो जाता है। दिनभर काम में मन नहीं लगता है और प्रोडक्टिविटी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि सुबह-सुबह पेट साफ हो जाए और सुबह की शुरुआत फ्रेशनेस के साथ हो। कई लोग पेट साफ करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं या कई अन्य घरेलू उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग इसके लिए सुबह के समय एक कप पुदीने की चाय पीना पसंद करते हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई यह उपाय कारगर है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताती हैं।
क्या पुदीने की चाय पीने से पेट साफ होता है?

सर्दियों में कई लोग पुदीने की चाय पीना पसंद करते हैं। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि पाचन संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो पुदीने की चाय पीने से ब्लोटिंग और अपच की समस्या दूर होती है। यही नहीं, हमारे यहां हजारों सालों से स्वास्थ्य में सुधार के लिए पुदीने के पत्तों का उपयोग किया जा रहा है। पुदीने से बनी चाय या इसका एक्सट्रैक्ट दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वैसे भी यह चाय कैफीन फ्री होती है। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट होता है कि पुदीने की चाय पीने से पेट दर्द और पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। असल में, यह गट मसल्स को रिलैक्स करते हैं, जिससे मल मूवमेंट प्रक्रिया सहज हो जाती है। इस तरह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस बनना या ब्लोटिंग में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज के लिए जैतून का तेल और पुदीने की चाय के फायदे
एक कप पुदीने की चाय पीने के फायदे- What Are The Benefits Of Mint Tea In The Morning
-1767890179422.png)
डाइजेस्टिव मसल्स रिलैक्स होती हैं
पुदीने में एंटीस्पास्मोडिक इफेक्ट होता है। यह असल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में आई ऐंठन को कम करता है, जिससे फूड मूवमेंट बेहतर होती है और इस पाचन क्षमता को बेहतर होने में मदद मिलती है। NCBI में प्रकाशित पुदीने के तेल और चाय पर हुए एक शोध से पता चलता है कि यह Irritable Bowel Syndrome (IBS) के लक्षणों और पाचन में सुधार करता है
ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत
पुदीने की चाय पीने से पाचन तंत्र को बेहतर होता है क्योंकि यह शरीर में पित्त यानी बाइल के प्रवाह को बढ़ाता है। Science Direct प्रकाशित लेख से भी इस बात की पुष्टि होती है कि पुदीने की चाय बाइल फ्लो को बढाती है। जानकारी के लिए बता दें कि पाचन के लिए पित्त का सही संचार जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वसा को तोड़ता करता है (जिसे इमल्सीफिकेशन कहते हैं)। इससे न केवल भोजन आसानी से पचता है, बल्कि शरीर पोषक तत्वों को सोखने में भी मदद करता है। इस तरह ब्लोटिंग, गैस और पेट में दर्द और ऐंठन में भी कमी आती है।
गट हेल्थ में सुधार
पुदीने की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जब आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे ओवर ऑल गट हेल्थ बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: पुदीने की चाय पीने से सेहत को होते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि पुदीने की चाय का सेवन करने से गट हेल्थ में न सिर्फ सुधार होता है, बल्कि जिन्हें कब्ज या अपच की समस्या है, उनके लिए भी यह काफी कारगर है। हालांकि, आप पुदीने की चाय का सेवन कभी भी कर सकते हैं। विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि बेहतर रिजल्ट के लिए आप खाना खाने के बाद भी पुदीने की चाय पी सकते हैं। हां, अगर आपको पुदीने से एलर्जी है तो बेहतर होगा कि इसका सेवन न करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
चाय में पुदीना डालकर पीने से क्या होता है?
पुदीने में जीवाणुरोधी, विषाणुरोधी और सूजनरोधी तत्व होते हैं। इसकी चाय पीने से संक्रमण, सर्दी-ज़ुकाम और एलर्जी के कारण साइनस की प्रॉब्लम से राहत मिलती है। आप पेट संबंधी समस्या को कम करने के लिए भी चाय में पुदीना डालकर पी सकते हैं।क्या पुदीना से पेट साफ होता है?
पुदीने में मेंथोल नाम का एक तत्व होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इससे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। हां, अगर आपको अक्सर इस तरह की परेशानी होती रहती है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।पुदीने की चाय पीने के क्या नुकसान हैं?
अगर आपको पहले से ही एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन, एलर्जी आदि समस्याएं हैं, तो पुदीने की चाय पीने से बचें। इससे आपकी समस्या ट्रिगर हो सकती है। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में पुदीने की चाय पीने से लिवर, किडनी या पित्ताशय की समस्या हो सकती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 11, 2026 17:33 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 11, 2026 17:33 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi