Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए खाएं सफेद तिल

औषधीय गुणों से भरपूर सफेद तिल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए लेख में जानें -

Benefits Of Eating White Sesame Seeds To Relieve Fatigue And Weakness In Hindi: कई बार लोगों को काम की भागदौड़ के कारण थकान और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक हैं सफेद तिल। औषधीय गुणों से भरपूर सफेद तिल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है, खासकर सर्दियों में। सफेद तिल में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, बी-कॉम्प्लेक्स और कार्बोहाइड्रेट जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए सफेद तिल कैसे फायदेमंद है?

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए सफेद तिल कैसे फायदेमंद है? - How Is White Sesame Seeds Beneficial In Removing Fatigue And Weakness?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सफेद तिल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में सर्दियों में इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने, शरीर को गर्म रखने, हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- नींद पूरी होने के बाद भी थकान क्यों रहती है? जानें इसके पीछे छिपी गंभीर वजहें

हेल्दी फैट्स से भरपूर

सफेद तिल में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

benefits of eating white sesame seeds to relieve fatigue and weakness in hindi 1

आयरन से भरपूर

सफेद तिल में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में भी मदद मिलती है, जो खून की कमी के कारण भी हो सकती है।

विटामिन-बी से भरपूर

सफेद तिल में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म के स्तर को बेहतर बनाए रखने और सेल्स के कार्यों को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- कब्ज में सफेद तिल खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कारण और सेवन का तरीका

मैग्नीशियम से भरपूर

सफेद तिल में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती देने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, ऐंठन को कम करने और इनकी कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

सफेद तिल में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने, शरीर को गर्म रखने, खून की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने और स्वास्थ्य में कई तरीकों से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, शरीर में अधिक थकान होने या कमजोरी होने जैसी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सफेद तिल खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    सफेद तिल में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, हड्डियों को मजबूती देने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितने सफेद तिल खाने चाहिए?

    सफेद तिल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, खासकर सर्दियों में। लेकिन सफेद तिल का सेवन 1 दिन में 15 से 30 ग्राम तक किया जा सकता है। ध्यान रहे, सफेद तिल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें।
  • मेरा शरीर कमजोर और थका हुआ क्यों लगता है?

    व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी जैसे कई पोषक तत्वों की कमी होने, शरीर में पानी की कमी होने, नींद की कमी होने, अधिक स्ट्रेस में रहने और ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण लोगों को थकान और कमजोरी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। 

Read Next

महिलाएं अगर ये 5 हरी सब्जियां खाने लगें, तो कई बीमारियां खुद हो जाएंगी दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2026 20:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 10, 2026 20:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content