Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में दालचीनी और सोंठ पाउडर की चाय पीने के फायदे

दालचीनी और सोंठ दोनों में औषधीय गुण होते हैं। इनकी चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


Benefits Of Drinking Cinnamon And Dry Ginger Powder Tea In Winter In Hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को शरीर को गर्म रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोगों को हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं फूड्स में से एक है दालचीनी और सोंठ पाउडर। इनकी चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में आयरन, फाइबर, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण होते हैं। वहीं, सोंठ पाउडर में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, जिंक और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इनकी चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) और जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में सोंठ पाउडर और दालचीनी की चाय पीने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में सोंठ और दालचीनी की चाय पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Dry Ginger And Cinnamon Tea In Winter In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, दालचीनी और सोंठ पाउडर दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको खाने में मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इनकी चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, साथ ही, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, दालचीनी और सोंठ की तासीर गर्म होती है। इन दोनों में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में सर्दियों में सोंठ और दालचीनी की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dalchini laung gudhal ki chai:  सर्दियों में शरीर की गर्मी बढ़ा देगी ये चाय, इन 5 समस्याओं वाले जरूर पिएं

इम्यूनिटी बूस्ट करे

दालचीनी और सोंठ की चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों से बचाव करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

benefits of drinking cinnamon and dry ginger powder tea in winter in hindi 01 (5)

शरीर की सूजन और दर्द को कम करे

दालचीनी और सोंठ की चाय में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मांसपेशियों की ऐंठन या अकड़न को कम करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

पाचन में सुधार करे

औषधीय गुणों से भरपूर सोंठ और दालचीनी की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

खांसी-जुकाम से बचाव करे

औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी से बचाव करने और शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सोंठ, हल्दी और शहद को साथ खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं कई लाभ, इस तरीके से करें सेवन

शरीर को गर्म रखे

सोंठ और दालचीनी दोनो की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में इनकी चाय का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से गर्म रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

दालचीनी में औषधीय गुण होते हैं। इनकी चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इसके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं दालचीनी और सोंठ पाउडर की चाय? - How To Make Cinnamon And Dry Ginger Powder Tea?

इसके लिए 1 कप पानी में एक चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर में चुटकीभर दालचीनी पाउडर में डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसको छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें, तो इसमें नींबू और शहद भी डाल सकते हैं।

सावधानियां

सोंठ पाउडर और दालचीनी दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इनसे किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने, हाई ब्लड प्रेशर या किसी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

सोंठ पाउडर और दालचीनी की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनकी चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, सर्दी-खांसी से बचाव करन, सूजन कम करने, दर्द को कम करने, शरीर को गर्म रखने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी खाने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

    औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, सूजन कम करने, पाचन में सुधार करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, दर्द को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • सोंठ पाउडर का उपयोग कैसे करें?

    औषधीय गुणों से भरपूर सोंठ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। इसको गर्म दूध में सोंठ का पाउडर डालकर पीने या सोंठ पाउडर को गुड़ के साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
  • सोंठ का चूर्ण शरीर के लिए क्या फायदे करता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर सोंठ पाउडर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, सूजन कम करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, जोड़ों के दर्द को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। 

Read Next

Dalchini laung gudhal ki chai: सर्दियों में शरीर की गर्मी बढ़ा देगी ये चाय, इन 5 समस्याओं वाले जरूर पिएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 25, 2025 10:38 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 25, 2025 10:38 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content