Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

Cucumber Ginger Water Benefits: वजन घटाने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक, जानें खीरे और अदरक के पानी के फायदे

खीरा और अदरक का डिटॉक्स वॉटर शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रोजाना अदरक और खीरा पानी पीने के क्या फायदे होते हैं? 

आज के समय में लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी के कारण स्किन का ड्राई होने के साथ-साथ कब्ज या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह के हर्बल ड्रिंक का सेवन करते हैं। इन्हीं ड्रिंक्स में खीरा-अदरक पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक नेचुरल ड्रिंक के रूप में काम करता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि खीरा और अदरक का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

खीरा और अदरक पानी के फायदे

खीरा और अदरक दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इस पानी को पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

खीरे में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। रोजाना खीरा-अदरक पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, खासकर गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है। इस पानी को पीने से थकान कम होती है, सिरदर्द की समस्या कम होती है, स्किन की नमी बढ़ती है और शरीर के अंग सही तरीके से काम करता है। अगर आप सादा पानी कम पीते हैं तो यह बेहतर विकल्प होता है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए दालचीनी और जीरा पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

अदरक का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। अदरक में नेचुरल एंजाइम को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। वहीं, खीरा पेट को ठंडक देने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट खीरा-अदरक पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, पेट हल्का महसूस होता है, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।

3. वजन घटाने में फायदेमंद

वजन कम करने में अदरक और खीरे का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। खीरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जबकि अदरक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है। रोजाना इस पानी को पीने से भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, अनहेल्दी स्नैक्स की आदत को कम करता है और कैलोरी इनटेक कम होता है।

cucumber ginger water-inside

4. शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है

खीरा और अदरक दोनों में डिटॉक्स गुण होते हैं, जो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इस पानी को पीने से स्किन को साफ करने और चमकदार बनाने में मदद करता है, लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर में हल्कापन महसूस होता है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। अदरक और खीरा का पानी पीने से सर्दी-खांसी का जोखिम कम होता है, इंफेक्शन से बचाव होता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अदरक और लहसुन का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया

खीरा-अदरक पानी कैसे बनाएं?

खीरा और अदरक का पानी बनाना तैयार करना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए 1 मध्यम आकार का खीरा पतले स्लाइस में काटकर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ 1 लीटर पानी में डालें। रातभर के लिए इसे फ्रिज में रख लें और फिर अगले दिन इस पानी को छानकर या सीधे पी सकते हैं।

निष्कर्ष

रोजाना खीरा-अदरक पानी पीना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नेचुरल और आसान होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है, पाचन में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

Read Next

रात में स्पाइसी फूड खाने से हो सकती हैं ये 3 सेहत संबंधी समस्याएं, जानें कैसे बचें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2026 16:39 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 13, 2026 16:39 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 13, 2026 16:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content