Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

रात में स्पाइसी फूड खाने से हो सकती हैं ये 3 सेहत संबंधी समस्याएं, जानें कैसे बचें

सोने से पहले स्पाइसी फूड खाना सही नहीं होता है। खासकर, उन लोगों के लिए यह अधिक खतरनाक है, जिन्हें पाचन संबंधी समस्या है। स्पाइसी फूड आपकी नींद भी खराब कर सकती है।

आपने अक्सर एक्सपर्ट्स को यह कहते सुना होगा कि रात को सोने से पहले हैवी मील नहीं लेना चाहिए। यहां तक कि आयुर्वेद में यह बात कही जाती है कि सूर्य ढलने के बाद खाना खाने से बचना चाहिए। रात के समय हैवी मील लेने से आपकी पाचन क्षमता प्रभावित होती है, वजन बढ़ सकता है और नींद पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। यही नहीं, जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें भी रात को हैवी मील नहीं लेना चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर बदल सकता है। ऐसे में एक सवाल और मन में उठता है कि क्या सोने से पहले स्पाइसी फूड खाना सही है? आइए, जानते हैं। इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताती हैं।

सोने से पहले स्पाइसी फूड क्यों नहीं खाना चाहिए?

side effects of eating spicy food in dinner 01 (13)

सोने से पहले किसी को भी स्पाइसी फूड नहीं खाना चाहिए। खासकर, जिन्हें पाचन संबंधी समस्या, एसिड रिफ्लक्स या पेट में जलन जैसी समस्या है। वहीं, अगर आप लंबे समय तक सोने से पहले स्पाइसी फूड का सेवन करते हैं, तो इससे आपमें ये समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं। जैसे एक्सपर्ट बताते हैं कि जब आप सोने से पहले स्पाइसी फूड खाते हैं, तो ऐसे में पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और यह आपकी नींद को बाधित करता है। NCBI की एक रिपोर्ट भी ये बताती है कि रात को स्पाइसी फ़ूड खाने से नींद बाधित होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात को ज्यादा खाना खाने से नींद खराब होती है? जानें क्या है इनका कनेक्शन

सोने से पहले स्पाइसी फूड खाने के नुकसान

  • एसिड रिफ्लक्सः एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने से पहले स्पाइसी फूड खाने से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत बढ़ जाती है। असल में, जब आप स्पाइसी फूड खाने के बाद तुरंत सोते हैं, तो इससे आपके पेट का एसिड फूड पाइप की ओर लौट आता है। ऐसे में सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो जाती है।
  • पाचन संबंधी समस्याः रात को सोने से पहले स्पाइसी फूड खाने की वजह से आपको पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से ब्लोटिंग, पेट दर्द और डायरिया जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • नींद बाधित होनाः रात को सोने से पहले स्पाइसी फूड खाने से नींद भी बाधित होती है। वास्तव में, जब आप रात को सोते हैं, तो इसकी वजह से आपके पेट का एसिड ऊपर की ओर आ जाता है। ऐसे में रात को सीने में जलन या पेट में जलन जैसी दिक्कतें होती हैं। ये तमाम परेशानियां रात को सोने नहीं देती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिन में खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

रात को सोने से पहले आप कभी भी स्पाइसी फूड न खाएं। विशेषकर सोने से दो-तीन घंटे पहले तक आपको स्पाइसी फूड से पूरी तरह दूर हो जाना चाहिए। इसके अलावा, एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि एक सप्ताह में सिर्फ 2-3 बार ही स्पाइसी फूड खाएं। अगर स्पाइसी फूड खाते ही आपको पेट में जलन या एसिडिटी हो, तो इसका सेवन बंद कर दें। कई बार पेट से संबंधित समस्या होने पर भी स्पाइसी फूड आपके पेट में जलन या अन्य परेशानियों को ट्रिगर कर सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सीने में जलन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

    सीने में जलन होने पर संतरे, नींबू और अंगूर जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
  • खाना खाने के बाद छाती और गले में जलन क्यों होती है?

    पेट का एसिड गले की ओर ऊपर आने (एसिड रिफ्लक्स) के कारण छाती या गले में जलन हो सकती है। यदि ऐसा बार-बार हो, तो यह गैस्ट्रो-ओसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज हो सकता है।
  • क्या सीने में जलन होना दिल के दौरे का संकेत हो सकता है?

    वैसे तो सीने में जलन गैस्ट्रो-एसोफैजियल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) का एक आम लक्षण है जिसे एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। सीने में जलन आम तौर पर आपके खानपान की आदतों की वजह से होती है। हालांकि, कभी-कभी इसे हार्ट से संबंधित समस्या से जोड़कर देखा जा सकता है।

Read Next

क्‍या कद्दू के बीज खाने से पुरुषों में वाकई बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2026 15:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 13, 2026 15:31 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content